इन दिनों कई फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में सजी हुई हैं। एक तरफ फरवरी में रिलीज हुई यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' है। रिलीज के 20 दिन बाद भी यह फिल्म दर्शक बटोरने में कामयाब है। इसके अलावा आमिर खान के प्रोडक्शन की 'लापता लेडीज' है। वहीं, 8 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन और आर. माधवन की 'शैतान' भी है। बुधवार को किस फिल्म ने कैसा कारोबार किया। आइए जानते हैं...
Wednesday Box Office: 100 करोड़ रुपये से महज इतनी दूर है 'आर्टिकल 370', 'शैतान' की ऐसी हो चली है हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आर्टिकल 370' का धमाल जारी
आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' पहले दिन से ही तारीफें लूट रही है। अपने विषय और मजबूत कहानी के चलते फिल्म दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब है। आलम यह है कि 'लापता लेडीज' और 'शैतान' जैसी फिल्मों के बाद भी यह फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। 'आर्टिकल 370' ने 20वें दिन 89 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 68.19 करोड़ रुपये हो गया है।
Aamir Khan Top Grossing Films: बॉक्स ऑफिस के किंग हैं आमिर खान, 'दंगल' से लेकर 'पीके' तक है लिस्ट में शामिल
'शैतान' का नहीं चल रहा जादू
8 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन और आर माधवन अभिनीत फिल्म ‘शैतान’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। शुरुआती तीन दिन इस फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार किया। लेकिन, मंडे टेस्ट में यह फिल्म विफल साबित हुई। इसके बाद लगातार इसकी कमाई घट रही है। करीब 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है। रिलीज के छठे दिन 'शैतान' ने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 74 करोड़ रुपये हो चला है।
Aamir Khan : घोड़े बेचकर सोने वाले आमिर के 10 कमाल के राज, 10 निर्देशकों ने छेड़े साथ काम करने के दिनों के साज
धीमी है 'लापता लेडीज' की कमाई
आमिर खान के प्रोडक्शन की किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसकी कहानी और विषय की खूब तारीफ हो रही है। लेकिन, कमाई के मामले में यह फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 'लापता लेडीज' ने 13वें दिन (बुधवार को) 42 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.83 करोड़ रुपये हो गया है।
Ed Sheeran SRK Video: किंग ऑफ रोमांस के रंग में रंगे एड शीरन, रीक्रिएट किया शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप