Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Aamir Khan birthday special Know Unknown facts about actors love life Total Net Worth and Car Collection
{"_id":"65f18f82109d42790708a6fc","slug":"aamir-khan-birthday-special-know-unknown-facts-about-actors-love-life-total-net-worth-and-car-collection-2024-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: सड़कों पर पोस्टर लगाने से लेकर फिल्में बनाने तक, आज कई लग्जरी कार और बंगलों के मालिक हैं आमिर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir Khan: सड़कों पर पोस्टर लगाने से लेकर फिल्में बनाने तक, आज कई लग्जरी कार और बंगलों के मालिक हैं आमिर
जब भी बॉलीवुड में आमिर खान का नाम लिया जाता है तब सामने 'तारें जमीन पर' से लेकर लोगों को 'दंगल' का अखाड़ा याद आ जाता है। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर यह वही अभिनेता हैं, जिन्हें अगर आसमान का सबसे चमकता सितारा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाले आमिर आज कामयाबी की उन बुलंदियों पर हैं, जिसे छूने का सपना आज हर कलाकार देखता है। अभिनेता के लिए आमिर से मिस्टर परफेक्शनिस्ट तक बनने का सफर आसान नहीं रहा है। इसके बावजूद आज उनका मुकाम और उनकी उपलब्धियां उनके इस कामयाबी की गवाह है। आज अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता आमिर खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद आमिर के लिए करियर के शुरुआती दिन काफी संघर्ष से भरे हुए थे। साल 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' में उन्होंने छोटा सा किरदार निभाया था। यह फिल्म उनके चाचा नासिर हुसैन ने बनाई थी। आज अभिनेता किसी पहचान के मोहताज नहीं है और हर डायरेक्टर अभिनेता को अपनी फिल्म में साइन करने की ताक में बैठा रहता है।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए आमिर ने भी दर-दर की ठोकरें खाई हैं। एक वक्त था जब आमिर खान अपनी ही फिल्म के प्रमोशन के लिए ऑटो और सड़कों पर पोस्टर चिपकाते थे। कड़ी मशक्कत के बाद अभिनेता यहां तक पहुंचे हैं। बतौर लीड एक्टर आमिर ने अपना एक्टिंग डेब्यू 'कयामत से कयामत तक' से किया था। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद आमिर रातोंरात स्टार बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला
बात करें अभिनेता के नेटवर्थ की तो आमिर खान समुद्र के सामने स्थित बांद्रा में एक विशाल घर में रहते हैं, जो 5,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इनमें से एक मंजिल को आमिर खान ने अपना ऑफिस बनाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आमिर ने इस आलीशान आवास के लिए 60 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत चुकाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर को भी अन्य सितारों की तरह लग्जरी और महंगी कारों का शौक है। आमिर के पास कुल नौ लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये तक है। आमिर के कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज, रोल्स रॉयज और फोर्ड जैसी कारें तक शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।