बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में आमिर ने ढेरों हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी रही जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। इन्हीं में से एक फिल्म आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' भी है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' 240 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनी फिल्म थी, जो यशराज फिल्म्स की सबसे बड़ी बजट की मूवी में से एक थी। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद मेकर्स और दर्शकों दोनों को निराशा हाथ लगी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। फिल्म के रिलीज के लगभग 6 साल बाद आमिर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें फिल्म के फ्लॉप होने का अंदाजा पहले ही हो गया था।
Aamir Khan: आमिर को पता था 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' होगी फ्लॉप, छह साल बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने तोड़ी थी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की शुरुआत में आमिर खान ने एक साक्षात्कार में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' पर खुलकर बात की थी। आमिर ने कहा था, 'मुझे रिलीज से पहले ही आभास हो गया था कि ये फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। ये बात मैं अब इसलिए नहीं कह रहा हूं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इस बात का एहसास मुझे फिल्म के पूरा होते होते ही होने लग गया था। मेहनत हम सबने इस फिल्म के लिए भी बहुत की थी। मेरा मानना है कि कोई भी फिल्म अपनी कहानी, अपनी शैली और इसके कलाकारों के अभिनय से कालजयी होती है। आंकड़े बस कुछ महीनों के लिए ही याद रहते हैं'।
गौरतलब है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में आमिर के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख महत्वपूर्ण भूमिका में थे। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की कहानी 1939 में आई 'कंफेशन ऑफ द ठग्स' नाम के उपन्यास पर आधारित थी, जिसमें 1790 से 1805 के बीच की कहानी को दर्शाया गया था।
फिल्म में आमिर खान ने फिरंगी का रोल निभाया था, जो पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है। फिल्म में उसका कोई ईमान नहीं होता हालांकि क्लाइमैक्स में पूरी फिल्म ही पलट जाती है। फिल्म के क्लाइमैक्स सीन विदेशों में फिल्माए गया था, जिनमें फिल्म के चर्चित पानी वाले सीन को थाईलैंड में फिल्माए गया था।
Mohena Kumari: ये रिश्ता क्या कहलाता है की ये अभिनेत्री दूसरी बार बनने जा रही मां, डांस कर सुनाई खुशखबरी
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया था, जिन्होंने उससे पहले आमिर खान स्टारर 'धूम 3' का निर्देशन किया था। फिल्म में जबर्दस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल भी किया गया था। हालांकि, आमिर और यशराज फिल्म्स को उम्मीद थी कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
Kriti Sanon: प्यार के मामले ओल्ड स्कूल हैं कृति सेनन, बोलीं- मुझे ईमानदार, वफादार जीवनसाथी की तलाश है