सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Bipasha Basu Invited Salman Khan On Her Honeymoon With Karan Singh Grover he gifted her 10 crore flat

Bipasha Basu: जब बिपाशा की शादी में आखिर में पहुंचे थे सलमान खान, दबंग ने गिफ्ट में दिया था दस करोड़ का फ्लैट!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 04 Jun 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बिपाशा बसु और सलमान खान का खास रहा है रिश्ता। बिपाशा की शादी में दबंग खान ने दिया था करोड़ों का तोहफा। 
 

When Bipasha Basu Invited Salman Khan On Her Honeymoon With Karan Singh Grover he gifted her 10 crore flat
करण-सलमान खान-बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। ये दोनों ही स्टार्स किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। यह बात उस समय की है, जब बिपाशा की शादी में देर से पहुंचे थे सलमान खान और फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
Trending Videos


बिपाशा की शादी में लास्ट में पहुंचे थे सलमान
30 अप्रैल 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। नवंबर 2022 में दोनों ने अपनी नन्हीं परी देवी का स्वागत किया। बिपाशा अक्सर सोशल मीडिया पर देवी की फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। यह किस्सा तब का है जिस दिन बिपाशा बसु की शादी के बाद की पार्टी हुई थी यानी शादी के रिसेप्शन का। बिपाशा के रिसेप्शन में बॉलीवुड के दबंग खान एक दम आखिर में पहुंचे थे और समारोह से जाने वाले अंतिम मेहमानों में से थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौरान सलमान ने मजाक में अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में भी खुलकर बात की थी। साथ ही बिपाशा ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा पूरी हुई क्योंकि सलमान खान उनकी शादी में शामिल हुए, मजाक में बिपाशा ने यहा तक कह दिया कि सलमान तो उनके हनीमून पर भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान ने बिपाशा-करण को लेकर कही थी यह बात
बिपाशा की शादी में सलमान खान बेहद खुश थे और उन्होंने कहा, ''जोड़ी बहुत अच्छी है और मैं चाहता हूं कि यह जोड़ी टिकी रहे। क्योंकि जोड़ी का टिकना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं और मैं चाहता हूं कि दोनों का रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहे।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SalmanKhan Fan Page 💕 (@salmankhanloverz)



सलमान ने बिपाशा को गिफ्ट किया था 10 करोड़ का घर
सलमान खान काफी दिलदार हैं यह बात सभी जानते हैं। यह बात कई बार साबित भी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान ने बिपाशा और करण को शादी में 10 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया था। इस बात पर बिपाशा ने कहा था, ''सलमान खान का मेरी शादी में आना ही मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट था, आखिर क्यों सलमान ने मुझे 10 करोड़ का फ्लेट तोहफे में दिया।''  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed