फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Samreen Kaur Arshdeep singh Confirm Relationship With Official Insta Post Worked In Ranveer Singh 83

Samreen kaur: कौन हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में कर चुकी हैं काम

Sun, 26 Jul 2026 06:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Jul 2026 06:37 PM IST
सार

 Arshdeep Singh and Samreen Kaur: भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अब समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। जानिए समरीन कौर से जुड़ी पूरी जानकारी। 

विज्ञापन
Who Is Samreen Kaur Arshdeep singh Confirm Relationship With Official Insta Post Worked In Ranveer Singh 83
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कई दिनों से अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के साथ होने की चर्चाएं चल रहीं थी, लेकिन अब क्रिकेटर ने एक पोस्ट शेयर कर इन चर्चाओं पर ठप्पा लगा दिया है। उन्होंने समरीन कौर के साथ एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही अर्शदीप ने कैप्शन में ‘माय पर्सन’ लिखा और एक दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। जानिए कौन हैं समरीन कौर…

विज्ञापन

Who Is Samreen Kaur Arshdeep singh Confirm Relationship With Official Insta Post Worked In Ranveer Singh 83
समरीन कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @samreenkaur__
समरीन कौर की शुरुआती लाइफ 
समरीन कौर का जन्म 1999 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उनकी मां प्रोफेसर हैं और पिता भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, इसलिए बचपन से ही उनके जीवन में अनुशासन और पढ़ाई अहम हिस्सा रहे। समरीन ने पुणे के सिम्बायोसिस से बी.कॉम (ऑनर्स) किया और बाद में चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Samreen Kaur Arshdeep singh Confirm Relationship With Official Insta Post Worked In Ranveer Singh 83
समरीन कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
2018 में बदली जिंदगी 
हालांकि, उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव साल 2018 में आया, जब वह फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में स्टेट फाइनलिस्ट बनीं। इस पेजेंट के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना ली।
विज्ञापन

Who Is Samreen Kaur Arshdeep singh Confirm Relationship With Official Insta Post Worked In Ranveer Singh 83
समरीन कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
करियर की झलक
समरीन ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें ‘83’ (2021), ‘नेल पॉलिश’ (2021), ‘सरदार जी 2’ और ‘जिंद माही’ शामिल हैं। फिल्मों के अलावा वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

Who Is Samreen Kaur Arshdeep singh Confirm Relationship With Official Insta Post Worked In Ranveer Singh 83
समरीन कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
समरीन कौर की नेटवर्थ
समरीन सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर, जहां उनके 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 तक उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 15 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें- ‘बड़े-बड़े स्पीकर्स लाता था’, ‘रामायण’ के सेट पर म्यूजिक से पूरी एनर्जी बदल देते थे यश; एक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed