फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Sara Arjun She Romance With 20 Years Older Ranveer Singh In Dhurandhar

Sara Arjun: कौन हैं सारा अर्जुन? ‘धुरंधर’ में 20 साल बड़े रणवीर सिंह के साथ करेंगी रोमांस

Sun, 06 Jul 2025 05:32 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 06 Jul 2025 05:32 PM IST
सार

Sara Arjun In Dhurandhar: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ की आज पहली झलक सामने आई है। फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह के अलावा अगर किसी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है तो वो हैं रणवीर की हीरोइन। जानिए कौन वो हसीना जिसके साथ रोमांस लड़ाएंगे रणवीर।

विज्ञापन
Who Is Sara Arjun She Romance With 20 Years Older Ranveer Singh In Dhurandhar
सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का आज फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला है। फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इसके सामने आते ही रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन और अक्षय खन्ना के लुक की भी काफी तारीफ हो रही है। लेकिन क्या फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह के साथ नजर आई एक्ट्रेस को आप पहचान पाए? आइए जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस।

विज्ञापन

20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे रणवीर
फर्स्ट लुक में रणवीर के साथ नजर आई घुंघराले बालों वाली हसीना हैं सारा अर्जुन। हैरान करने वाली बात ये है कि सारा अर्जुन अभी सिर्फ 20 साल की हैं। जबकि रणवीर सिंह आज ही 40 साल के पूरे हुए हैं। ऐसे में रणवीर ‘धुरंधर’ में खुद से 20 साल छोटी सारा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ये पहली बार है जब रणवीर सिंह इतने अधिक उम्र के फासले वाली हीरोइन के साथ रोमांस करते दिखेंगे।

विज्ञापन

Who Is Sara Arjun She Romance With 20 Years Older Ranveer Singh In Dhurandhar
सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की शुरुआत, कई विज्ञापनों में आईं नजर
सारा अर्जुन की बात करें तो वो एक स्टारकिड हैं। सारा साउथ के मशहूर एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं। सारा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। सारा ने अपना करियर विज्ञापनों से शुरू किया था। उन्होंने उस उम्र में विज्ञापन करने शुरू कर दिए थे, जब वो सही से बोल तक नहीं पाती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा पांच साल की उम्र तक 100 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं। 

यह खबर भी पढ़ेंः Dhurandhar First Look: ‘घायल हूं..इसलिए घातक हूं’, रणवीर की धुरंधर का फर्स्ट लुक रिलीज, अक्षय-संजय ने चौंकाया

Who Is Sara Arjun She Romance With 20 Years Older Ranveer Singh In Dhurandhar
सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
कई साउथ और हिंदी फिल्मों में आईं नजर
विज्ञापनों के अलावा सारा अर्जुन ने फिल्मों में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी शुरुआत की थी। सारा 2011 में आई अपनी पहली फिल्म 'देइवा थिरुमगल' से ही घर-घर में मशहूर हो गईं थीं। यह तमिल ड्रामा है, जिसमें उन्होंने विक्रम के साथ काम किया था। सिर्फ छह साल की उम्र में, नीला की भूमिका निभाने वाले उनके किरदार ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को प्रभावित किया था। इसके अलावा सारा अर्जुन ‘एक थी डायन’ में भी नजर आई थीं। वो मणिरत्नम की फिल्म ‘पीएस 1’ और ‘पीएस 2’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय के किरदार ‘नंदिनी’ के यंग एज के किरदार को निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed