फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Why Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad Called Him Best Fool, Here Is The Detail

Hrithik Roshan: आखिर क्यों सबा आजाद ने ऋतिक को बताया ‘बेस्ट फूल’, यूएस में एक्टर ने ऐसा क्या किया

Thu, 10 Apr 2025 11:32 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 10 Apr 2025 11:32 AM IST
सार

Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ इन दिनों यूएस में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस दौरान दोनों ठंड से ठिठुरते नजर आए। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि सबा ने ऋतिक को फूल बता दिया।

विज्ञापन
Why Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad Called Him Best Fool, Here Is The Detail
सबा आजाद-ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम-@sabazad

विस्तार

ऋतिक रोशन और सबा आजाद बी-टाउन के चर्चित कपल हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और प्यार जताते रहते हैं। इन दिनों कपल अमेरिका में है। जहां ऋतिक रोशन अपने टूर पर भी हैं, साथ में कपल छुट्टियों का भी मजा ले रहा है। इस दौरान सबा आजाद ने ऋतिक के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में कपल साथ में छुट्टियां एंजॉय करते दिख रहा है।

विज्ञापन

ठंड से ठिठुर रहे ऋतिक-सबा
सबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में सबा और ऋतिक एक साथ खड़े दिख रहे हैं। एक-दूसरे को बाहों में समेटे हुए सबा ने ये मिरर सेल्फी ली है। तस्वीर किसी शॉपिंग मॉल में ली गई प्रतीत होती है। दोनों ठंड के हिसाब से कपड़े पहने हुए हैं। ऋतिक ब्लैक जींस के साथ ब्लैक जैकेट डाले हुए हैं और गले में ब्राउन कलर का मफलर और सिर पर एक कैप भी लगाए हुए हैं। दोनों अपने कानों को भी ढके हुए हैं। वहीं सबा ब्लू जींस के साथ ऊपर ब्लैक लॉन्ग जैकेट के साथ ब्लैक स्वेटर पहने हुए हैं। इस मिरर सेल्फी को शेयर करते हुए कैप्शन में सबा ने लिखा, “यहां देखने के लिए कुछ भी नहीं, बस कुछ आवारा लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।”

विज्ञापन


सबा ने ऋतिक को बताया मूर्ख
इसके अलावा सबा ने एक और तस्वीर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है। इसमें ऋतिक बैठे हैं और आंखें फाड़कर कैमरे की ओर देख रहे हैं। आंखों में चश्मा और सिर पर ठंड से बचने के लिए टोपी लगाए ऋतिक के पास कॉफी रखी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में सबा ने ऋतिक को सबसे बड़ा फूल (मूर्ख) बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बेल्ट फूल’।

विज्ञापन
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: D56 Movie: 'इडली कड़ाई'-'कुबेर' के अलावा धनुष ने साइन की एक और फिल्म, 'डी56' एक महान युद्ध की शुरुआत

इन दिनों यूएस में टूर पर हैं ऋतिक
ऋतिक इन दिनों यूएस में अपने टूर पर हैं। जहां पिछले दिनों वो डलास में एक इवेंट में शामिल हुए। जिसको लेकर फैंस ने बदइंतजामी के आरोप लगाए थे और ऋतिक से मदद की अपील की थी।

यह खबर भी पढ़ें: Good Bad Ugly X Review: कैसी है अजित कुमार की गुड बैड अग्ली? सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देख रह जाएंगे हैरान

‘वॉर 2’ में नजर आएंगे ऋतिक
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की अभी कुछ शूटिंग बाकी है। फिल्म को इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होना है। फिल्म में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed