{"_id":"66e65e43c57117cb390df502","slug":"will-deepika-padukone-not-keep-a-nanny-for-her-newly-born-daughter-and-follow-aishwarya-rai-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: क्या अपनी बिटिया के लिए नैनी नहीं रखेंगी दीपिका? ऐश्वर्या की राह पर चलेंगी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: क्या अपनी बिटिया के लिए नैनी नहीं रखेंगी दीपिका? ऐश्वर्या की राह पर चलेंगी?
Sun, 15 Sep 2024 09:42 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 15 Sep 2024 09:42 AM IST
सार
दीपिका पादुकोण ने आठ सितंबर को एक बच्ची को जन्म दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी बेटी के लिए नैनी नहीं रखेंगी।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया। आठ सितंबर को जन्मी बच्ची का लालन-पालन शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण अपनी लाडली के लिए नैनी नहीं रखेंगी और इस मामले में वो ऐश्वर्या राय की राह पर चलेंगी।
विज्ञापन
Tumbbad: दर-दर भटके अनुराग, नवाज ने शुरू कर दी थी तैयारी, तुम्बाड़ के निर्देशक ने साझा किया 15 साल का संघर्ष
विज्ञापन
बिटिया को मीडिया से भी दूर रखेंगी दीपिका
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण नैनी नहीं रखने के अलावा अपनी बिटिया को मीडिया से भी दूर रखेंगी। इसके लिए वो अनुष्का शर्मा-विराट-कोहली और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की तरह ही नो-फोटो पॉलिसी का पालन करती नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3: जल्द शुरू होगी भूल भुलैया 3 के दो नए गानों की शूटिंग? कैसे कार्तिक ने जीता फैंस का दिल
बधाईयों का लग गया था तांता
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने के बाद उनके पास लोगों की बधाईयों का तांता लग गया। फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने इस जोड़े को बधाई दी। विदेशी कलाकार भी इस मामले में पीछे नहीं है। हाल ही में, हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी थी।
Usha Uthup: उषा उत्थुप ने की कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस की पीड़िता के लिए न्याय की मांग, जारी किया 'जागो रे' गाना
जल्द 'सिंघम अगेन' में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को दर्शक जल्द ही 'सिंघम अगेन' में देखेंगे। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। दीपिका पिछली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में दिखी थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
IC 814: पंजाब के पूर्व पुलिस प्रमुख ने किया हाईजैक आईसी 814 पर लिए फैसले का बचाव, दिल्ली को दी थी यह चेतावनी