सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Women IPL Match: Harnaaz Sandhu to Honey Singh Jacqueline Fernandez performance in WPL 2026 opening ceremony

महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में सितारों ने लगाए चार चांद, हनी सिंह ने गाना गाया; जैकलीन ने लगाए ठुमके

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Jan 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

WPL 2026 Opening Ceremony: महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में सिने जगत की हस्तियां भी चार चांद लगाने पहुंचीं। इस दौरान जैकलीन फर्नांडिस से लेकर हनी सिंह तक, तमाम सेलेब्स ने परफॉर्म किया।

Women IPL Match: Harnaaz Sandhu to Honey Singh Jacqueline Fernandez performance in WPL 2026 opening ceremony
हनी सिंह-हरनाज संधू-जैकलीन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

आज से भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आगाज हो गया है। महिला प्रीमियर लीग का पहला चरण नौ जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा चरण 19 जनवरी से पांच फरवरी तक वडोदरा (बारोडा) में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला भी वडोदरा में खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में कई सितारों ने भी शिरकत की। साथ ही अपनी शानदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। 

Trending Videos

Women IPL Match: Harnaaz Sandhu to Honey Singh Jacqueline Fernandez performance in WPL 2026 opening ceremony
हनी सिंह ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस - फोटो : X

हनी सिंह ने बांधा समा
डब्ल्यूपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी जबर्दस्त परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। उन्होंने अपने आइकॉनिक गाने गाए। यहां उन्होंने 'लुंगी डांस' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरनाज संधू ने सुनाई कविता
मिस यूनिवर्स 2021 विजेता और चर्चित अदाकारा हरनाज कौर संधू भी ओपनिंग सेरेमनी में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने महिला केंद्रित कविता सुनाई। उन्होंने दमदार अंदाज में यह बात रखी कि महिलाएं अब किसी से कम नहीं।

 

जैकलीन फर्नांडिस ने किया धमाकेदार डांस
चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने भी WPL की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने शानदार डांस से महफिल लूट ली। एक्ट्रेस के डांस पर खूब तालियां बजीं। जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें 'हाउसफुल 5' में देखा गया था। वह 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा होंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed