Rani Mukerji: यशराज फिल्म्स के सहायक निर्देशक ने रानी मुर्खजी को कहे अपशब्द, कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता
अनुराग गोपाल पांडे का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ, जिसमें वे आदित्य चोपड़ा की पत्नी और अभिनेत्री रानी मुखर्जी को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अनुराग ने वीडियो में यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यशराज फिल्म्स के सहायक निर्देशक रहे अनुराग गोपाल पांडे को कंपनी से निकाल दिया गया है। अनुराग बॉलीवुड में काफी वक्त से काम कर रहे हैं। उन्होंने राम गोपाल वर्मा के सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है। यशराज फिल्म्स के लिए अनुराग गोपाल पांडे ने रब ने बना दी जोड़ी, सरकार और वीर-जारा जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन हाल ही में अनुराग तब चर्चा में आ गए, जब उन्होंने 22 फरवरी को खार में मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर विवाद खड़ा कर दिया।
वीडियो भी हुआ था वायरल
दरअसल, अनुराग गोपाल पांडे का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ, जिसमें वे आदित्य चोपड़ा की पत्नी और अभिनेत्री रानी मुखर्जी को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अनुराग ने वीडियो में यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हें साथ ले गई। इसके बाद अनुराग को साथ ले गई।
Gangubai kathiawadi: आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को दो वर्ष पूरे, निर्माताओं ने वीडियो साझा कर मनाया जश्न
वीडियो सामने आने के बाद अनुराग को यशराज फिल्म से निकाल दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग अपने सहकर्मियों के साथ भी अपमानजनक और दुर्व्यवहार करते थें। वे सेट पर अपने सहकर्मियों को अपशब्द कहते थे। रिपोर्ट की मानें तो अनुराग को किसी कारण से यशराज फिल्म्स के प्रति नाराजगी थी, जिसको बाद उन्होंने मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर जाकर विवाद खड़ा किया। इस विवाद के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
Atlee: साउथ में हिंदी फिल्मों को स्वीकार न करने पर एटली की प्रतिक्रिया, बोले- 'दर्शक कंटेंट देखते हैं...'