फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yodha producer Karan Johar reveals Deepika padukone and Ranveer singh upcoming film Sangam after RARKPK

Karan Johar: एक नई प्रेम कहानी लाने को तैयार हैं करण जौहर, दीपिका-रणवीर की 'संगम' पर दिया यह बयान

Mon, 26 Feb 2024 04:50 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 26 Feb 2024 04:50 PM IST
सार

करण अपने फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोडते हैं। आज निर्माता ने सोशल मीडिया पर लाइव सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनसे दिलचस्प सवाल पूछे। निर्माता ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद अपने अगले निर्देशन के बारे में हिंट देकर इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन
Yodha producer Karan Johar reveals Deepika padukone and Ranveer singh upcoming film Sangam after RARKPK
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माता करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'योद्धा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। करण अपने फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोडते हैं। आज निर्माता ने सोशल मीडिया पर लाइव सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनसे दिलचस्प सवाल पूछे? निर्माता ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद अपने अगले निर्देशन के बारे में हिंट देकर इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी हैं। 
विज्ञापन


आगामी फिल्मों के बारे में किया खुलासा 
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस से बात की। एक यूजर ने उनकी आखिरी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'ऐ दिल है मुश्किल' के बीच सात साल के लंबे ब्रेक के बारे में पूछा? इसका जवाब देते हुए करण ने कहा, 'हां उस समय मैंने एक फिल्म की कहानी लिखी थी, जिसके प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है, लेकिन अभी कास्टिंग नहीं हुई है। हालांकि, इस साल के अंत तक सेट पर जाने की उम्मीद है।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pankaj Udhas Passed Away: नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


'योद्धा' के बाद दूसरी फिल्म में जुटेंगे करण 
उन्होंने आगे कहा, 'जिस फिल्म का मैं निर्देशन करना चाहता हूं। हालांकि,  इस फिल्म की कहानी लगभग पूरी हो चुकी है। मैं और मेरी टीम तेजी से काम कर रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि इस साल के अंत तक या उम्मीद है कि उससे थोड़ा पहले शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।' उन्होंने आगे कहा, 'जुलाई में 'रॉकी और रानी' का एक साल पूरा हो गया है और कुछ महीनों बाद मैं फिर से निर्देशन करना चाहता हूं।

रणवीर और दीपिका की संगम पर विराम की जरूरत 
इसके अलावा, एक यूजर ने करण जौहर की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ संगम की बहुप्रतीक्षित रीमेक के बारे में पूछा? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं कोई प्रेम कहानी नहीं बना रहा हूं। मुझे लगता है कि इस प्रेम कहानी को थोड़ा विराम देने की जरूरत है, लेकिन मैं जो फिल्म लिख रहा हूं, वह भी एक प्रेम कहानी है। प्यार एक ऐसी चीज है, जिसे मैं संगीत के बिना नहीं कर सकता।' 

यह भी पढ़ें: Amar Ujala Samvad: इंडस्ट्री में क्या बदलना चाहते हैं अक्षय-टाइगर, निर्माता-निर्देशक को किस बात पर कोसते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed