फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Actor Vikrant Massey retirement from Bollywood

Fact Check: अभिनेता विक्रांत मैसी ने बॉलीवुड से नहीं लिया रिटायरमेंट, ये है सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे की कहानी

Mon, 02 Dec 2024 04:51 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 02 Dec 2024 04:51 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक विक्रांत के पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उन्होंने फिल्मों की दुनिया को अलविदा कर दिया है। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। 

विज्ञापन
Actor Vikrant Massey retirement from Bollywood
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार सुबह से ही एक्स पर #VikrantMasseyRetirement नाम से एक ट्रेंड चल रहा है। ये ट्रेंड सोशल मीडिया पर तब शुरू हुआ जब विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्मों से जुड़े अपने जीवन के बारे में कुछ बाते लिखीं। 
विज्ञापन


क्या है दावा?
विक्रांत मैसी ने अपने एक्स पर लिखा, “नमस्ते, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय शानदार रहा है। मैं आप सभी को आपके अमिट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब समय आ गया है कि मैं खुद को फिर से संभालूं और घर वापस जाऊं। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर। और एक अभिनेता के तौर पर भी। तो 2025 में हम एक-दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे। जब तक समय सही न लगे। पिछली 2 फिल्में और कई सालों की यादें। फिर से शुक्रिया। हर चीज के लिए और बीच में जो कुछ भी हुआ उसके लिए हमेशा ऋणी रहूंगा।'
विज्ञापन

 
लोग विक्रांत के इस पोस्ट को शेयर करके दावा कर रहे हैं कि उन्होंने फिल्मों की दुनिया से हमेशा के लिए रिटायरमेंट ले लिया है। अब वो फिल्मों की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और कभी पर्दे पर वापस नहीं आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़का बॉलीवुड (@Onlinetadka) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अब घर जाने का समय हो गया...विक्रांत मैसी छोड़ रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री, एक्टर के 10 महीने के बेटे को भी मिल रही थी धमकियां” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

गोल्डविन शेरोन (@GoldwinSharon) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “#12thFail में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता #विक्रांतमैसी ने 37 साल की उम्र में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

ऐसी कई पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने उनके पोस्ट को ध्यान से देखा। पोस्ट के कमेंट बॉक्स ने भी कई लोगों ने उनके रिटायरमेंट की बात की हुई थी। पोस्ट को पढ़ने पर समझ आया कि 2025 में उनकी आखिरी फिल्म आएगी। उसके बाद वो एक ब्रेक लेगें और जब उन्हे सही समय लगेगा वो पर्दे पर वापस आएंगे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)




विक्रांत मैसी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया, 'ये पोस्ट किसी तरह का स्टंट या रणनीति नहीं है। आज प्रधानमंत्री के साथ फिल्म (द साबरमती रिपोर्ट) देख रहे हैं। देश के सबसे बड़े व्यक्ति के साथ फिल्म देख रहे हैं। इसलिए अपनी सोच और काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाना चाहता हूं खुद को एक बेहतर एक्टर बनाना चाहता हूं। इसलिए ये ब्रेक ले रहा हूं।' 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि विक्रांत मैसी ने बॉलीवुड से रिटायरमेंट नहीं लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed