फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   attack on actor Saif Ali Khan fake news of his death goes viral

Fact Check: अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद उनकी मौत की झूठी खबर वायरल, पढें पड़ताल

Sat, 18 Jan 2025 05:26 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 18 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

Fact Check: हाल ही में सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर हमले के बाद उनकी मौत की खबर शेयर कर रहे हैं। PTI ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
attack on actor Saif Ali Khan fake news of his death goes viral
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 जनवरी की देर रात अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में हमला हुआ। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स बॉलीवुड एक्टर की मौत हो जाने का दावा करने लगे। इसके बाद कई दूसरे यूजर्स ने इस खबर की बिना सच्चाई जाने उनके निधन पर शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक ने जब इस दावे की पड़ताल की तो इसे पूरी तरह फर्जी पाया। सैफ अली खान की मौत की खबर झूठी है। हमारी जांच में पता चला कि इस हमले के बाद अभिनेता सैफ अली खान को मुबंई के लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार,  खान अब खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों ने सैफ को अब अपनी देखरेख में ICU से स्पेशल रूम में शिफ्ट  कर दिया है।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 16 जनवरी 2025 को एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाए, उनके दरजात को बुलंद फरमाए। और उनके परिवार को सब्र ए जमील अता फरमाए आमीन” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य यूजर ने फेसबुक पर एक न्यूज चैनल के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, “Rip Saif Ali Khan” हलांकि न्यूज चैनल की स्क्रीन पर सैफ और करीना की फाइल फोटो लगी हुईं थी और बगल में सैफ अली खान पर चाकू से हमला लिखा हुआ था। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
दावे का सच जानने के लिए डेस्क ने सैफ और करीना के सोशल मीडिया हैंडलस को खंगाला, जहां पीटीआई को करीना का 16 जनवरी 2025 का एक इंस्टाग्राम पोस्ट मिला। उन्होंने लिखा, "आज हमारे परिवार के लिए एक बहुत ही हैरान करने वाला और मुश्किल दिन था, और हम अभी भी समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हुआ। इस मुश्किल समय में, मैं मीडिया और पापराज़ी से विनम्रतापूर्वक निवेदन करती हूं कि वे कोई अफवाह न फैलाएं और हमारी खबरों को ज्यादा कवर न करें। हालांकि, हम आपके सपोर्ट और चिंता की कद्र करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "लगातार पूछताछ और ध्यान हमारी सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन सकता है। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें वह स्पेस दें, जो हमें इस स्थिति से उबरने के लिए चाहिए। इस समय में आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।" पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल की अगली कड़ी में हमें 16 जनवरी 2025 को “Press Trust of India” द्वारा पोस्ट किया गया एक एक्स पोस्ट मिला, जिसमें लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे की बाइट है, उन्होंने कहा, "सैफ अली खान को रात 2 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं थीं और चाकू फंसा हुआ था। तुरंत सर्जरी की गई ताकि चाकू निकाला जा सके और रिसता हुआ फ्लूइड रोका जा सके। उनके हाथ और गर्दन के घावों का इलाज भी किया गया। अब सैफ अली खान पूरी तरह से स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं।" पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

जांच के दौरान हमें “Press Trust of India” के एक्स पर 17 जनवरी 2025 का एक और पोस्ट मिला, जिसमें बताया गया है, “लीलावती अस्पताल के बाहर की तस्वीरें, जहां अभिनेता सैफ अली खान भर्ती हैं। गुरुवार (16 जनवरी) को  सुबह सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में एक अज्ञात व्यक्ति ने कई बार चाकू मारा, फिर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।” पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

 

पड़ताल के अंत में हमें इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर 17 जनवरी 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसके अनुसार, “मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को उस संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जो बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 15 जनवरी को देरी रात को हुए हमले में कथित रूप से शामिल था। संदिग्ध को शुक्रवार सुबह यानि 17 जनवरी को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया। 

एक चोरी के प्रयास के दौरान सैफ अली खान को उनके घर में छह बार चाकू मारा गया था। इस झगड़े में एक स्टाफ सदस्य भी घायल हुआ। सैफ के बड़े बेटे इब्राहीम ने उन्हें सुबह करीब 3 बजे लीलावती अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें तुरंत सर्जरी के लिए ले जाया गया। सैफ अभी खतरे से बाहर हैं।” रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।



पड़ताल का नतीजा
हमारी जांच में पता चला कि  सैफ अली खान की मौत की खबर झूठी है। हमारी जांच में पता चला कि  हमले के बाद अभिनेता सैफ अली खान को मुबंई के लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार,  खान अब खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों ने सैफ को अब अपनी देखरेख में ICU से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया है।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed