फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Did Virat Kohli autograph the Pakistani flag? Read the full truth in this investigation.

Fact Check: झूठा है विराट कोहली का पाकिस्तान के झंडे पर ऑटोग्राफ देने का दावा, पड़ताल में पढ़ें सच

Fri, 17 Oct 2025 07:29 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 17 Oct 2025 07:29 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के झंडे पर ऑटोग्राफ दिया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Did Virat Kohli autograph the Pakistani flag? Read the full truth in this investigation.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में क्रिकेटर विराट कोहली एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली पाकिस्तान के झंडे पर ऑटोग्राफ दिया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर को एआई से बना गया है।  

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने एक फैंस को पाकिस्तान के झंडे पर ऑटोग्राफ दिया है। 

विज्ञापन

मनोज कुमार नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, “विराट कोहली पाकिस्तान के झंडा पर ऑटोग्राफ दिया।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान cricket country की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पर्थ में एक पाकिस्तानी प्रशंसक का दिन भारत के शीर्ष बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रोशन कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले, दोनों खिलाड़ी लगभग सात महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों टीम होटल के बाहर प्रशंसकों के बीच पहुंचे। बातचीत के दौरान रोहित और कोहली ने एक पाकिस्तानी प्रशंसक को ऑटोग्राफ दिए और एक यादगार अनुभव साझा किया।

 

इसके बाद हमें RevSportz Global के एक्स हैंडल पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 16 अक्तूबर 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में विराट कोहली आरसीबी की टीशर्ट पर साइन करते नजर आ रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा इंडिया के टीशर्ट पर आटोग्राफ देते नजर आए। 

इसके बाद हमें तस्वीर की एआई से बने होने का संदेह हुआ। तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने साइट इंजन एआई टूल पर सर्च किया। टूल ने तस्वीर को 99 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को एआई से बना पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed