फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Five-month-old video being shared by linking it to the NEET protest; read the investigation.

Fact Check: पांच महीने पुराने वीडियो को नीट प्रदर्शन से जोड़कर किया जा रहा है शेयर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 28 Jul 2026 08:57 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 28 Jul 2026 08:57 PM IST
सार

Fact Check:  सोशल मीडिया पर एक  वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा कि नीट प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट करने वाले सत्यम पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check: Five-month-old video being shared by linking it to the NEET protest; read the investigation.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार करती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर हुए नीट प्रदर्शन के बाद वापस घर लौट रहे छात्रों के साथ मारपीट करने वाले सत्यम पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो पांच महीने पुराना है। इस वीडियो का नीट प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि छात्रों पर हमला करने वाले व्यक्ति सत्यम पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Imasimsheikh_ नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,’ पुलिस ने सत्यम पंडित को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर छात्रों की पिटाई का आरोप है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें TheSiasatDaily के एक्स हैंडल पर वायरल पोस्ट देखने को मिला। यह पोस्ट 27 फरवरी 2026 को साझा किया गया है। पोस्ट में लिखा है कि गाजियाबाद पुलिस ने सत्यम पंडित नाम के एक हिंदुत्ववादी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर मांसाहारी भोजन की एक दुकान को जबरदस्ती बंद करवाने और उसे आग लगाने की धमकी देने का आरोप है।

 

इसके बाद एबीपी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 26 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सत्यम पंडित नाम के शख्स को शांति भंग करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। सत्यम पंडित से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा था, जो बीते मंगलवार (24 फरवरी) का बताया जा रहा है. इस वीडियो में सत्यम एक मुस्लिम दुकानदार को मीट की दुकान बंद करने की धमकी दे रहा है. वह मुस्लिम बुजुर्ग को धमकाते हुए कह रहा है- तुमको पता नहीं है आज मंगलवार है. मंगल को मीट की दुकान खोलने की परमिशन किसने दी? बंद करो वरना आग लगा दूंगा। 

 

आगे की पड़ताल में हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 27 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हिंदू वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम पंडित ने सोशल मीडिया पर विवादित और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह मीट की दुकानें बंद करवाते हुए विवादित टिप्पणी कर रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को पांच महीना पुराना पाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed