Fact Check: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानें इनकी सच्चाई
Fact Check: सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर प्रदर्शन से संबंधित कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर इन दिनों लगातार नीट पेपर लीक के मामले को लेकर प्रदर्शन हुआ। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ये खत्म हुआ। बीते 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में छात्रों ने संसद चलों मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन सारे वीडियो को नीट पेपर लीक पर हो रहे प्रदर्शन से संबंधित बताकर शेयर किया जा रहा है।
फैक्ट चेक-1
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपने शरीर के निशान दिखाती नजर आ रही है। महिला के शरीर में लाल-लाल निशान देखने को मिल रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज का है।
नरेश कुमार नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ’जंतर मंतर पर सरकार के द्वारा जो गुंडे भेजे जा रहे थे वो महिलाओं कों भी नहीं छोड़ रहे है..सबूत देख लीजिये..। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें bewty_infinite नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 25 फरवरी 2026 को साझा किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि मैं उस इलाज की तारीफ करूंगी या यह सोचूंंगा कि उसका शरीर कितना अच्छा है। यह कंबोडिया का पारंपरिक इलाज है। उसने बताया कि उसे सर्दी-जुकाम था, इसलिए उसने 'स्क्रबिंग' नाम का पारंपरिक तरीका अपनाया।
यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो का जंतर-मंतर से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो प्रदर्शन से पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद है।
फैक्ट चैक- 2
सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया जा रहा है। इस पोस्ट में एक पुलिसकर्मी की श्रद्धांजली दी जा रही है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है।
अरुण यादव नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’20 जुलाई को हुए नीलचीट्टो और केजरीवाल के गुंडों द्वारा किए गए प्रदर्शन में पुलिस बल का जवान शहीद हो गया और तुम बोलते हो कि बेगुनाह पर लाठीचार्ज किया .. विनम्र श्रद्धांजलि’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस के इंस्टाग्राम अकाउंंट पर वायरल पोस्ट देखने को मिली। यह पोस्ट 16 जुलाई 2026 को साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित का एक दुखद सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में दिल्ली पुलिस उनके परिवार के साथ खड़ी है तथा दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
आगे की पड़ताल में हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना पुलिस ने बुधवार रात दिल्ली पुलिस के एक हवलदार 38 साल के अमित को कुचलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कुलदीप उर्फ करण और नीरज के रूप में हुई है।
यहां से पता चलता है कि वायरल पोस्ट में नजर आ रहे हवलदार की सड़क हादसे में मौत हुई थी। उनके निधन का संबंध जंतर मंतर प्रदर्शन से नहीं है।
फैक्ट चैक- 3
सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जा रहा है जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ राजा सुब्रमण्यम बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के कारण 30,000 से ज्यादा जवानों ने इस्तीफा दे दिया है।
व्हिसल ब्लोअर नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’ जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद, भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ राजा सुब्रमण्यम ने एक इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है। 30,000 से ज़्यादा जवानों ने विरोध स्वरूप इस्तीफा दे दिया है क्योंकि जंतर-मंतर पर उनके बच्चों की बेरहमी से पिटाई की गई थी।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें EasternCommand_IA के एक्स हैंडल पर पोस्ट देखने को मिली। यह पोस्ट 24 जुलाई 2026 को साझा की गई है। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ राजा सुब्रमण्यम ने जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, सीडीएस इंडियन ऑयलडूरैंडकप के 135वें संस्करण में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने यहां कहीं भी जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन का जिक्र नहीं किया है।
यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ राजा सुब्रमण्यम जवानों ने इस्तीफे को लेकर कुछ नहीं कहा है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।