सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check The photo of Tamil Nadu CM Joseph Vijay meeting his wife and children was created using AI

Fact Check: एआई से बनी है तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय की पत्नी और बच्चों से मिलने की तस्वीर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Wed, 20 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर सीएम विजय की एक महिला और दो बच्चों के साथ तस्वीर शेयर की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि विजय अपने परिवार से मिलने गए हैं। हमारी पड़ताल में यह तस्वीर एआई से बनी निकली है। 

विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता जोसेफ विजय ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पत्नी संगीता और बच्चे जेसन और दिव्या नजर नहीं आए। उब सोशल मीडिया उनकी एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में विजय एक महिला और दो युवाओं के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर को उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद खींचा गया है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में पता चला कि तस्वीर को एआई के माध्यम से बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि विजय सीएम बनने के बाद व्यस्त रहने के बाद भी अपने परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। 

Viralfactsoftheworld नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर करे लिखा, “CM विजय अपने परिवार से एक दिल को छू लेने वाले पल में मिलते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के बाद, विजय को अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखना, इस नेता के पीछे छिपे भावनात्मक और मानवीय पहलू को दिखाता है। यह साधारण सी पारिवारिक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें फैंस उनके आपसी जुड़ाव, मुस्कान और सकारात्मक माहौल की तारीफ कर रहे हैं। सिनेमा से लेकर नेतृत्व तक, विजय अपने लोगों और अपने परिवार, दोनों से जुड़े रहते हैं, जिससे यह पल लाखों समर्थकों के लिए बेहद खास बन जाता है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें कहीं भी इस तस्वीर को लेकर कोई वीश्वसनीय रिपोर्ट देखने को नहीं मिली। इसके बाद हमें इस तस्वीर में कई विसंगतियां देखने को मिली। जैसे विजयका हाथ अलग दिख रहा था। इसमें उनके दोनों हाथ आगे की तरफ लग रहे थे, लेकिन उनका एक हाथ लड़की को कंधे पर भी दिख रहा है। यहां से हमें लगा की इस तस्वीर को एआई के माध्यम से बनाया गया हो। 

हमने इन तस्वीरों को एआई डिटेक्टर टूल पर सर्च करने की कोशिश की। इसके लिए हमने हाइव एआई डिटेक्टर टूल का इस्तेमाल किया। यहां हमें इस तस्वीर के 99.9 प्रतिशत एआई से बने होने की जनाकरी मिली। 

 

आगे हमने इस तस्वीर को एक और एआई टूल से सर्च किया। जीरोजीपीटी से सर्च करने पर हमें इस तस्वीर के 88 प्रतिशत एआई से बने होने की जानकारी मिली। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि सीएम जोसेफ विजय की वायरल हो रही तस्वीर एआई से बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed