Fact Check: भारतीय नौसेना की पोत नागरिकों से भरी नाव से टकराने का दावा भ्रामक, जानें पड़ताल में सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर मुंबई में बोट हादसे से जुड़ा एक दावा वायरल है, जिसमें कहा जा रहा है कि नौसेना की एक मिसाइल पोत लोगों से भरी नाव से टकरा गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीय नौसेना के एक मिसाइल पोत ने एक यात्री नौका को टक्कर मार दी।
फरदीन (@FardinAfzal) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मुंबई के तट पर भारतीय नौसेना के एक मिसाइल पोत ने एक नागरिक नाव को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि नाव पर 80 लोग सवार थे।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
#BREAKING
An Indian Navy missile vessel hit a civilian boat, killing at least 13 people and while 80 onboard, off the coast of Mumbai. pic.twitter.com/NG9Ld4PlVWविज्ञापन विज्ञापन— Fardin (@FardinAfzal) December 19, 2024
सबकॉन्टिनेंट आई (@subcontinenteye) नाम के एक यूजर ने लिखा “मुंबई के तट पर भारतीय नौसेना के एक मिसाइल पोत ने एक नागरिक नाव को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि नाव पर 80 लोग सवार थे।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
#India 🇮🇳,
— Subcontinent Eye (@subcontinenteye) December 20, 2024
An Indian Navy missile vessel hit a civilian boat, killing at least 13 people and while 80 onboard, off the coast of Mumbai.#IndianArmy #AmitShah #Ambedkar #RahulGandhi pic.twitter.com/9OedEUPaMT
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट एक तेज गति से आ रही नौसेना की छोटी बोट से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। नाव में चालक दल समेत 100 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया जिसमें 101 लोगों को रेस्क्यू किया गया है जबकि तीन जवान समेत 13 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
खबर को नेवी के एक्स पोस्ट के हवाले से बनाया गया था। जिसमें बताया गया था “आज दोपहर, एक भारतीय नौसेना की नाव मुंबई बंदरगाह में इंजन परीक्षण के दौरान इंजन की खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा। परिणामस्वरूप, नाव एक यात्री नौका से टकरा गई जो बाद में पलट गई।”
पड़ताल का नतीजा
पड़ताल करने पर हमें कहीं भी मिसाइल पोत का जिक्र नहीं मिला। खबर से हमें पता चला कि नेवी की एक छोटी नाव यात्रियों की बोट से टकरा गई।