{"_id":"67d294e9f087e8904a0e7135","slug":"picture-of-salman-shahrukh-and-aamir-khan-performing-umrah-together-created-by-ai-2025-03-13","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Fact Check: सलमान, शाहरुख और आमिर खान की एक साथ उमरा करने की तस्वीर एआई से बनाई गई, पढ़ें पड़ताल","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: सलमान, शाहरुख और आमिर खान की एक साथ उमरा करने की तस्वीर एआई से बनाई गई, पढ़ें पड़ताल
Thu, 13 Mar 2025 05:39 PM IST
संध्या
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:39 PM IST
सार
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान एक साथ उमरा करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फैक्ट चेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। तस्वीर में तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। तीनों ने उमरा के समय पर पहने जाने वाली सफेद पोशाक पहन रखी है।
क्या है दावा
इस फोटो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड के तीनों खान मक्का में पवित्र काबा के पास इहराम पहने हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि तीनों खान हज और उमरा करने के लिए काबा पहुंचे हैं।
अमन खान अफरीदी नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस फोटो को शेयर किया है। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन
अब्दुल लतीफ मजारी नाम के एक फेसबुक यूजर ने भी इस फोटो को शेयर किया है। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
सैदु अबुबकरोदुमु नाम के एक और फेसबुक यूजर ने इस फोटो को शेयर किया है। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें सोशल मीडिया के कई अकाउंट पर ये तस्वीर देखने को मिली। लेकिन इन सभी तस्वीर पर हमें संदेह हो रहा था। इसके बाद हमने वीडियो का सच जानने के लिए शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के इंस्टाग्राम अकाउंट का रुख किया। यहां हमें उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई भी ऐसा पोस्ट देखने को नहीं मिला।
फोटो को ध्यान से देखने पर हमें इस तस्वीरों पर कुछ संदेह हुआ। तस्वीर एआई से बनी हुई प्रतीत हो रही थी। हमने इस तस्वीरों का हाइव टूल से जांचने की कोशिश की। यह एक ऐसा टूल है जो एआई से बनी हुई तस्वीरों का पता लगाता है। इस टूल से सर्च करने पर हमें पता चला कि तस्वीर 98.8% एआई के द्वारा बनाई गई है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल मे यह साफ है कि तस्वीर को एआई के द्वारा बनाया गया है।