फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   video of a crowd celebrating New Year in China shared as RCB's victory parade

Fact Check: चीन में नए साल के जश्न की भीड़ के वीडियो को आरसीबी की विक्ट्री परेड बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 07 Jun 2025 08:00 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 07 Jun 2025 08:00 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक सड़क पर लाखों की संख्या नें भीड़ नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह आरसीबी की जीत के बाद बेंगलुरु में निकाली गई परेड है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो जनवरी का निकला है। 

विज्ञापन
video of a crowd celebrating New Year in China shared as RCB's victory parade
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल फाइनल में जीत के साथ आरसीबी का 18 सत्र का इंतजार खत्म हो गया। टीम चैंपियन बनी।  उनकी इस जीत के बाद बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाड़ियों के लिए विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लाखों की संख्या में विराट कोहली और आरसीबी के फैंस शामिल हुए। जश्न में बीच में अचानक से भगदड़ मच गई और इसमें 11 लोगों की जान चली गई। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सड़क पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। इस भीड़ को आरसीबी की विक्ट्री परेड का हिस्सा बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी जांच में यह सामने आया कि वीडियो आरसीबी की विक्ट्री परेड का नहीं बल्कि चीन का है। पड़ताल में सामने आया कि वीडियो जनवरी का है। 

विज्ञापन

क्या है दावा

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। 

Nib_son007 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके इस भीड़ को आरसीबी फैन की भीड़ बताया। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो shanghai.dre नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट मिला। इस वीडियो को 1 जनवरी 2025 को पोस्ट किया गया था। इस अकाउंट में चीन की अलग-अलग लोकेशन के कई वीडियो मौजूद थे। इसी के साथ इस अकाउंट की लोकेशन शंघाई बनाई गई थी। शंघाई चीन का सबसे बड़ा नगर है। इस वीडियो को पोस्ट करके कैप्शन लिखा गया था “नानचांग में नए साल का जश्न, शहर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले जीवंत उत्सवों के साथ। सड़कों पर विस्तृत सजावट की गई है, और हवा हर्षोल्लास पूर्ण हंसी और उत्सवी संगीत की आवाज़ों से भरी हुई है। शानदार आतिशबाजी रात के आसमान को रोशन करती है, जबकि स्थानीय लोग और आगंतुक पारंपरिक प्रदर्शनों, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और जीवंत परेड का आनंद लेने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस साल का जश्न एक यादगार अनुभव होने का वादा करता है, जो एकता और उत्साह की भावना को दर्शाता है क्योंकि हर कोई एक साथ नई शुरुआत का स्वागत करता है।”

वीडियो में दिख रही तारीख से यह साफ हो जाता है कि इस वीडियो का आईपीएल में आरसीबी की जीत से कोई संबंध नहीं है। आईपीएल में आरसीबी की जीत 3 जून 2025 को हुई थी। साथ ही परेड का आयोजन 4 जून 2025 को हुआ था। इसी के साथ वायरल हो रहा वीडियो इंटरनेट पर आईपीएल 2025 के फाइनल मैच से बहुत पहले से मौजूद है। 

 

आगे हमें यह वीडियो शंघाईआई नाम के एक यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। शंघाईआई चीन का एक मीडिया चैनल है। इस चैनल पर वीडियो को 1 जनवरी 2025 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के साथ साथ कैप्शन लिखा गया था “हजारों लोग नानचांग शहर के केंद्र में एकत्रित हुए और नए साल का जश्न मनाने के लिए गुब्बारे छोड़े” 
 

 कीवर्ड से सर्च करने पर हमें यह वीडियो पीपुल्स डेली पर भी मिला पीपुल्स डेली चीन की एक वेबसाइट पर है। यह कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का आधिकारिक समाचार पत्र है। इस वेबसाइट ने वीडियो को 2 जनवरी 2025 को पोस्ट करके लिखा था “पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के हांग्जो में एक व्यस्त सड़क पर, भीड़ ने 2025 के लिए शुभकामनाओं के साथ नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाने के लिए रात को आकाश में गुब्बारे छोड़े। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल से साफ है कि जो वीडियो आरसीबी की परेड का बताकर शेयर किया जा रहा है, वह चीन में नए साल के जश्न की रात का है। इसे आरसीबी की परेड का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed