{"_id":"5d85f6bb8ebc3e93c734b7ba","slug":"4-times-hina-khan-proves-her-styling-massive-than-fashion-divas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो चार फैशन लुक जिनमें 'हिना खान' ने बड़ी 'डिवाज' को दी कड़ी टक्कर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
वो चार फैशन लुक जिनमें 'हिना खान' ने बड़ी 'डिवाज' को दी कड़ी टक्कर
हिना खान अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कान के रेड कार्पेट पर भी अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीता था। फैंस उनके स्टाइल के मुरीद हो गए हैं। उनके स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट में बीते सालों से लेकर अब तक जबरदस्त बदलाव आए हैं और बदलाव भी ऐसे जिन्हे काफी सराहा गया है। ऐसे में आज हम हिना खान के बेस्ट अवतार के बारे में बताएंगे जो दिग्गज अभिनेत्रियों और डिवाज से काफी मिलते-जुलते हैं। लेकिन हिना स्टाइलिंग में इन अभिनेत्रियों को भी मात दे रही हैं।
2 of 5
फिल्म धड़क में जान्हवी कपूर का बंगाली लुक और कसौटी जिंदगी की में हिना खान का 'कमॉलिका' अवतार देखकर बेशक नजर हिना खान पर जाएगी। हिना खान की सबसे खास बात ये है कि अटायर कोई भी हो वो पूरे कॉन्फिडेंस यानी आत्मविश्वास के साथ कैरी करती हैं।
3 of 5
एथनिक हो वेस्टर्न वियर या फिर '6 यार्ड फैब्रिक' यानी साड़ी बी-टाउन स्टाइल डीवा दीपिका का फैशन सेंस बेजोड़ है। जब साड़ी की बात आती है तो दीपिका को अक्सर सिग्नेचर स्टाइल 'मिड पार्ट बन' और स्मोकी आई मेकअप में नजर आती हैं। लेकिन ये सोचना गलत है की उनके जैसा कोई स्टाइल नहीं कर सकता बल्कि हिना दीपिका के सिग्नेचर साड़ी स्टाइल में उनको कड़ी टक्कर दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
cannes 2019 में दीपिका ने काफी बेहतरीन स्टाइलिंग ट्राई की थी। जिसमें से एक सफेद और नीले रंग का पैंट-सूट भी है। फुल स्वाग वाला ये फॉर्मल लुक दीपिका पादुकोण पर काफी सूट कर रहा था। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही हिना खान ने भी बिल्कुल वैसा ही सफेद और नीले रंग का स्ट्रिप पैंट-सूट पहना था और ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की हिना का ये लुक भी ग्लैम है।
विज्ञापन
5 of 5
cannes 2019 की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की lilac पर्पल फिशस्केल ड्रेस फेंडी कलेक्शन की है और cannes2019 से ही हिना खान की हाई कॉलर Armine Ohanyan ड्रेस भी काफी मिलती-जुलती थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।