इस बार त्यौहारों पर ट्राई करें कुछ नया, यहां देखें- शहरी बाबू देसी अंदाज
धोती-कोटी का फ्यूजन
गांव में स्लीवलेस कोटी का चलन होता है, उसी कॉन्सेप्ट पर धोती-कोटी का फ्यूजन देकर यह ड्रेस तैयार की गई है। यूं तो यह डिजाइन बच्चों को ध्यान में रखकर किया गया है, लेकिन यदि युवा भी इसे ट्राई करना चाहें तो यह फबेगी बहुत।
साड़ी ड्रैपिंग शर्टलेस ड्रेस
त्यौहारों में पूजा-अर्चना के दौरान धोती-कुर्ता पहनने का चलन है। इस बार कुछ नए अंदाज में पहनें इसे, जैसे अब्बास ने पहना है। यह एक साड़ी ड्रैपिंग शर्टलेस ड्रेस है। इस परिधान में बॉटम वियर को साड़ी के स्टाइल में ड्रैप किया गया है। साथ में स्टोल का इस्तेमाल है, जो कुर्ते की कमी को पूरी करता है।
आमतौर पर श्रग लड़कियां ही पहनती हैं, लेकिन गांव में इसे लबादे की तरह पुरुषों को पहने देखा जा सकता है। या यूं कहिए कि पुराने जमाने में पुरुष लंबे-लंबे लबादे पहना करते थे। इसे थोड़ा सा फ्यूजन टच देते हुए कुर्ते के ऊपर जमीन को छूता श्रग तैयार किया गया है। फिटेड पैंट के साथ यह खूब जम रहा है।
