फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये एक टॉफी खाइए और बदन को महकाइए, दिनभर रहें फ्रेश

Tue, 31 Oct 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 31 Oct 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
Now forget about deodorants this tasty toffee will make you smell divine all day

खुद को पूरा दिन फ्रेश रखने के लिए आपने कई तरह के डियोड्रेंट इस्तेमाल किए होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ टॉफी चबाने से आपको किसी डियोड्रेंट की जरूरत नहीं पडेगी।  



पढ़ें- अंडे के छिलकों का ये कमाल नहीं जानते होंगे आप, मिनटों में दमकाएगा चेहरा

Now forget about deodorants this tasty toffee will make you smell divine all day

पसीने की गंध को दूर करने के लिए बुल्गारिया की एक टॉफी बनाने वाली कंपनी एल्पी ने लोगों के लिए एक ऐसी टॉफी बनाई है, जिसे खाने के बाद लोगों को डियो लगाने की जरूरत नहीं पडेगी। 

Now forget about deodorants this tasty toffee will make you smell divine all day

इस तरह टॉफी दूर कर देगी शरीर से बदबू-
कंपनी के अनुसार 'डियो परफ्यूम कैंडी' नाम की इस टॉफी को खाने से शरीर की गंध बेअसर हो जाती है। ये टॉफी जापानी वैज्ञानिकों का एक शोध है। इस शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि रोज ऑयल का प्रमुख तत्व जेरानॉल शरीर में विखंडित नहीं होता और त्वचा के माध्यम से शरीर से बाहर आता है।

इसे इस तरह से समझ सकते है जैसे लहसुन खाने से पसीने से खराब गंध आती है लेकिन जेरानॉल इससे बिल्कुल उलटा बर्ताव करता है। यह भी छिद्रों से बाहर आता है लेकिन खराब गंध की जगह शरीर को खुशबूदार बनाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now forget about deodorants this tasty toffee will make you smell divine all day

यह कैंडी बॉनॉन्स की तरह होती है जिसे चबाया जाता है। इसकी खास बात यह है कि टॉफी शुगर फ्री भी उपलब्ध है। कैंडी तैयार करने वाले प्रोफेसर दिमितार हाजीकिनोव के मुताबिक एक टॉफी छह घंटे तक चलने वाली खुशबू के लिए पर्याप्त है। यह टॉफी अमेरिका, एशिया और यूरोप के कई देशों में बिकने लगी है। एक टॉफी के पैकेट की कीमत पांच यूरो करीब 380 रुपए है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed