लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 22 Oct 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फैशन दिवा प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनकी बहन परिणीति चोपड़ा का फैशन स्टेटमेंट भी निराला है। 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मानाने वाली 30 वर्षीय परिणीति के फैशन स्टेटमेंट में काफी बदलाव देखने को मिला है। उनके पांच लुक ऐसे हैं जिन्हे देखकर लगता है कि परिणीति भी धीरे-धीरे बॉस लेडी फैशन से प्रभावित हो चुकी हैं। हालांकि परिणीति अपने बेसिक लुक्स और अटायर के लिए जानी जाती हैं। सिंपल जींस या स्कर्ट के साथ बेसिक टॉप और शर्ट में लुक को क्लासी और कूल अंदाज देने में परिणीति माहिर हैं।
2 of 5
नेवी ब्लू रंग सिल्क कोट पैंट वाले लुक में परिणीति हाई एन्ड फैशन गोल्स दे रही हैं। इस क्लासी लुक में परिणीति ने फुल स्लीव्स ट्रेंच ब्लेजर के साथ फ्लेयर्ड पैंट मैच किया है। ब्लेजर के साथ टीम अप की गई लेदर बेल्ट लुक को क्लासी बना रही है। परिणीति ने लाइट कर्ल्स करके बालों को खुला छोड़ा है। आई मेकअप पर ज्यादा फोकस किया गया है। स्मोकी आईज, न्यूड लिप शेड में परिणीति गॉर्जियस लग रही हैं। इस लुक को आप भी किसी मीटिंग या खास इवेंट में कैरी कर सकती हैं।
3 of 5
इस लुक में परिणीति अपने बेसिक स्टाइल से फैशन गोल्स दे रही हैं। जिसे देखकर लगता है कि कपड़े कैसे भी हों अगर स्टाइलिंग सेंस हो तो उसके साथ कुछ भी किया जा सकता है। परिणीति ने सिंपल स्लिम फिट जींस के साथ व्हाइट प्रिंटेड टी-शर्ट पहनी है। इसके साथ चेक ब्लेजर पेयर किया है। पॉइंटेड हील्स के साथ इस लुक को क्लासी, कैसुअल और प्रोफेशनल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अपने बेसिक ड्रेसिंग स्टाइल के लिए मशहूर परिणीति चोपड़ा अपने सिंपल लुक को भी स्टाइलिंग से आकर्षक बना देती हैं। इस लुक को किसी के लिए भी कॉपी करना आसान है क्योंकि हाई वेस्ट डेमिन स्कर्ट और टर्टल नेक टॉप को मैच कर इसे आकर्षक बनाया जा सकता है। परिणीति ने इस लुक के साथ हाई हील्स मैच की है लेकिन आप चाहे तो नियॉन या व्हाइट स्नीकर्स मैच कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बॉस लेडी लुक को ऐस करने में परिणीति ने बहन प्रियंका चोपड़ा से महारथ हासिल की है। ब्लू डेनिम, व्हाइट टॉप के साथ स्काई ब्लू ट्रेंच कोट और स्टिलेटोज फुटवियर में परिणीति क्लासी लग रही हैं। हाथ में फेंडी का बैग हो तो स्टाइल में अपने आप भी जान आ जाती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।