{"_id":"6a035562864ad636f20e502e","slug":"50-lakh-extortion-money-demanded-from-son-of-bjp-leader-and-former-deputy-speaker-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में भाजपा नेता को धमकी: 50 लाख की मांगी रंगदारी, परिवार को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की वार्निंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में भाजपा नेता को धमकी: 50 लाख की मांगी रंगदारी, परिवार को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की वार्निंग
Tue, 12 May 2026 10:01 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 12 May 2026 10:01 PM IST
सार
परिवार ने पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। वहीं शिकायतकर्ता विजयपाल ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग कई दिनों से उनके घर की रेकी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विजय पाल, भाजपा नेता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेदपाल के बेटे एवं भाजपा नेता अधिवक्ता विजय पाल को विदेशी नंबर से कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने वाले ने रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने खुद को बराड़ बताया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ लोग कई दिनों से उनके घर की रेकी भी कर रहे हैं। वहीं, इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की है, मामले की जांच की जा रही है।
मॉडल टाउन निवासी भाजपा नेता अधिवक्ता विजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास सोमवार रात को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप्प कॉल आई। उसने अपना नाम बराड़ बताया। आरोपी ने धमकी दी कि मैं तुम्हे व तुम्हारे परिवार को नुकसान पहुंचाने व बम फोड़ने के लिए टाइम नहीं लगाऊंगा। उसने यह भी धमकी दी कि मैं तुम्हें व तुम्हारे परिवार को भी हैंड ग्रेनेड से उड़ा दूंगा।
इसके साथ ही आरोपी ने पुलिस से उसके बारे में पूछ लेने की बात भी कही। आरोपी ने शिकायतकर्ता विजय पाल से 50 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की, नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। आरोपी ने उसे कहा कि पुलिस के पास जितना भागना है भाग लो। कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता के पिता का नाम और घर का पूरा पता भी बताया। इसके बाद से भाजपा नेता का परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
परिवार ने पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। वहीं शिकायतकर्ता विजयपाल ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग कई दिनों से उनके घर की रेकी कर रहे है, इसकी सूचना पहले पुलिस की दी जा चुकी है। वहीं, मामले को लेकर थाना सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।