फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri shooting incident: Another success for the police; Fatehgarh resident Vishwajeet, alias Dhillu, arrested

दादरी गोलीकांड: पुलिस को एक और सफलता, फतेहगढ़ निवासी विश्वजीत उर्फ ढिल्लु गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 06:26 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में एक और आरोपी विश्वजीत उर्फ ढिल्लु निवासी फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उधर, फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हिसार निवासी कीर्तिमान की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Dadri shooting incident: Another success for the police; Fatehgarh resident Vishwajeet, alias Dhillu, arrested
आरोपी विश्वजीत उर्फ ढिल्लु गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के कोर्ट रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास 6 अगस्त को स्कॉर्पियो सवार युवकों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बहुचर्चित मामले में दादरी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को मामले में आरोपी विश्वजीत उर्फ ढिल्लु निवासी फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. आईपीएस के निर्देशन में थाना शहर पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को सूचना मिली थी कि कोर्ट रोड पर हथियारबंद बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह और पीएसआई विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर काले रंग की स्कॉर्पियो गोलियों से छलनी मिली, जिसके शीशे टूटे हुए थे। गाड़ी में सवार कई युवक घायल अवस्था में मिले, जिन्हें तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन




जांच के दौरान 7 अगस्त को पुलिस ने प्रीत निवासी साहुवास तथा युद्धवीरेंद्र निवासी सांगा (हाल लोहारू चौक, चरखी दादरी) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को बौंदकलां में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद शनिवार को रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गू निवासी कलियाणा और सचिन उर्फ रोट निवासी रावलधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद भिवानी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने मामले में एक और आरोपी विश्वजीत उर्फ ढिल्लु निवासी फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उधर, फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हिसार निवासी कीर्तिमान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों, वारदात में प्रयुक्त हथियारों, वाहनों और आपराधिक साजिश से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed