फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police have arrested two more accused in the Dadri shooting case

दादरी गोलीकांड: पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अदालत ने दो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sun, 09 Aug 2026 08:47 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 09 Aug 2026 08:47 AM IST
सार

पुलिस जांच के दौरान 7 अगस्त को गांव साहुवास निवासी प्रीत और गांव सांगा निवासी युद्धविंदर (हाल निवासी लोहारू चौक, चरखी दादरी) को गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Police have arrested two more accused in the Dadri shooting case
हमलावर - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के चर्चित कोर्ट रोड गोलीकांड मामले में दादरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव कलियाणा निवासी रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गू तथा गांव रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस मुठभेड़ के दौरान दबोचे गए मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रीत और युद्धविंदर को अदालत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान 7 अगस्त को गांव साहुवास निवासी प्रीत और गांव सांगा निवासी युद्धविंदर (हाल निवासी लोहारू चौक, चरखी दादरी) को गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गू और सचिन उर्फ रोट को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को बौंदकलां के समीप पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू किया गया था।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए सीआईए की दोनों टीमें, साइबर सेल तथा जिला पुलिस की अन्य इकाइयां संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं। आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों का भी गहन विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ से फरार आरोपियों तक पहुंचने और वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed