Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Traders in Charkhi-Dadri outraged over waterlogging; warn of market shutdown if the issue is not resolved within 24 hours.
{"_id":"6a784d01089425272007a0e8","slug":"video-traders-in-charkhi-dadri-outraged-over-waterlogging-warn-of-market-shutdown-if-the-issue-is-not-resolved-within-24-hours-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में जलभराव से व्यापारियों में रोष, 24 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो बाजार बंद की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में जलभराव से व्यापारियों में रोष, 24 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो बाजार बंद की चेतावनी
बारिश के बाद पुरानी सब्जी मंडी रोड पर दुकानों में दूषित पानी भरने से व्यापारियों में भारी रोष है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जगबीर घसौला के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और दुकानदारों ने जलभराव वाली सड़क पर खड़े होकर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जगबीर घसौला ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से जल निकासी की योजनाएं बन रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष जलभराव से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान होता है, जबकि उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिलता। सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।
व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पंडवानिया ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर जल निकासी नहीं करवाई गई तो बाजार बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। वहीं, जय भगवान मस्ताना और सत्यपाल जुनेजा ने जल निकासी कार्यों में लापरवाही और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।