फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Silver crowns stolen from three temples in Rohtak in twenty days

रोहतक: चोरों के निशाने पर शहर के मंदिर, 20 दिन में तीन जगहों से चांदी के मुकुट गायब

Sun, 09 Aug 2026 10:49 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:49 PM IST
सार

पिछले 20 दिनों में तीनों ही मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट चोरी किए गए हैं। लगातार हो रही वारदातों से श्रद्धालुओं में रोष है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Silver crowns stolen from three temples in Rohtak in twenty days
सीसीटीवी में कैद चोरी वारदात - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में बीते 20 दिनों में चोरों ने तीन मंदिरों को निशाना बनाया है। तीनों ही मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट चोरी किए गए हैं। लगातार हो रही वारदातों से श्रद्धालुओं में रोष है। चोरी के मामलों में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सबसे पहले दुर्गा भवन मंदिर में चोरी

14 जुलाई को दुर्गा भवन मंदिर में चोरी हुई। चोर हनुमान प्रतिमा से करीब 700 ग्राम का चांदी का मुकुट चुरा ले गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक युवक मंदिर में आया था। उसने पूरा चेहरा और सिर ढक रखा था। पुजारी गोविंद भारद्वाज ने पूछताछ की तो उसने चिकन पॉक्स होने की बात कही। पुजारी ने उसे मंदिर में बैठने दिया, लेकिन वह मौका देखकर मुकुट चोरी कर ले गया। दुर्गा भवन मंदिर के प्रबंधक सुभाष शर्मा ने बताया कि लगातार मंदिरों में चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


बड़ा बाजार हनुमान मंदिर को बनाया निशाना

28 जुलाई को बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात हुई। यहां भी चोर हनुमान प्रतिमा से 300 ग्राम का चांदी का मुकुट ले गया। युवक पूजा करने के बहाने मंदिर में घुसा था। मंदिर में प्रवेश करते समय उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन मुकुट चोरी करके ले जाते समय उसने चेहरा ढक लिया। मंदिर के उपप्रधान गुलशन ने बताया कि पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी कैंप अमृतानंद आश्रम में हुई चोरी

5 अगस्त की रात गांधी कैंप स्थित ब्रह्मवेदामृत आश्रम में चोरी हुई। यहां शिव प्रतिमा से 400 ग्राम का चांदी का मुकुट चोरी किया गया। युवक ने चंदन घिसने वाली लकड़ी से शीशा तोड़कर शिव प्रतिमा से मुकुट चोरी किया।

चोरी के बढ़ते मामले पर महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी ने कहा कि नशे के कारण आज चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में मंदिरों और आश्रमों में लगातार मुकुट चोरी हो रहे हैं। प्रशासन को नशे पर रोक लगाने के लिए और प्रभावी तरीके से काम करना चाहिए, ताकि चोरी की वारदातें कम हों।

वहीं, महामंडलेश्वर बाबा विश्वेश्वरानंद ने कहा कि आरोपियों को पकड़कर उचित दंड देना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई युवक ऐसी गलती न करें। हमारे वेदों और पुराणों में भी चोरी को महापाप कहा गया है।


सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि दुर्गा भवन मंदिर में हुई चोरी की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि बड़े बाजार स्थित मंदिर में हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed