फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   A young man lost his life in a road accident

Haryana: 35 लाख कर्ज लेकर अमेरिका गया था युवक, सड़क हादसे में गई जान; डिलीवरी ब्वॉय का करता था काम

Thu, 14 May 2026 08:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 14 May 2026 08:59 PM IST
सार

युवक परिवार की आर्थिक स्थिती सुधारने के लिए तीन साल पहले अमेरिका गया था। विदेश जाने के लिए  35 लाख रुपये कर्ज लिया था।  सड़क हादसे में युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 

विज्ञापन
A young man lost his life in a road accident
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिका के इंडियाना राज्य के प्लेनफील्ड में रेड लाइट पर 12 मई को गाड़ी की टक्कर लगने से कार सवार शिव कॉलोनी निवासी प्रवीन (40) की मौत हो गई। वह अमेजन कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करते थे। हादसे के समय वह गाड़ी में सवार होकर रेड लाइट पर खड़े थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार आई अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ी में सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को वहां शवगृह में रखवाया है। प्रवीन माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार अब बेटे के शव को भारत लाने की गुहार लगा रहा है। मृतक का परिवार मूल रूप से कैथल के बरसाना गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


मृतक प्रवीन के मामा चरणजीत ने बताया कि उनका भांजा तीन साल पहले 35 लाख रुपये खर्च करके अमेरिका गया था। वहां उसे अमेजन कंपनी में डिलीवरी का काम मिल गया था। 12 मई को उनके पास अमेरिका से भांजे के अन्य साथी की कॉल आई। उसने बताया कि 12 मई की सुबह प्रवीन गाड़ी में सवार होकर सामान की डिलीवरी के लिए जा रहा था। वहइंडियाना राज्य के प्लेनफील्ड में क्वेकर बुलेवार्ड और स्टाउट हेरिटेज पार्क वे के चौराहे पर रेड लाइट पर खड़े थे। इसी दौरान वहां पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और भांजे की गाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे से पहले पत्नी से कहा था- थोड़ी देर में करूंगा बात
मृतक की पत्नी काजल ने बताया कि उनके पति प्रवीन तीन साल पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका गए थे। 12 मई को उन्होंने अपने पति को कॉल की थी। करीब 10 मिनट तक बात हुई थी, इसके बाद उन्होंने कॉल काटकर कहा था थोड़ी देर बाद कॉल करूंगा। इसके बाद कोई कॉल नहीं आई। उसने कई बार कॉल और मैसेज किए तो कोई जवाब नहीं आया। बाद में परिवार के पास हादसा होने की कॉल आई। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed