सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   12 government schools will be taught through English medium.

Ambala News: 12 सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से होगी पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
12 government schools will be taught through English medium.
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने हरियाणा के 250 सरकारी स्कूलों को चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल (सीएम ईईई स्कूल) घोषित कर दिया है। इस योजना के तहत अंबाला जिले के भी 12 स्कूलों का चयन किया गया है। यहां अब बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का मौका मिलेगा।


विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, इन सभी विशेष स्कूलों में पहली कक्षा पूरी तरह से अनिवार्य रूप से अंग्रेजी माध्यम में संचालित की जाएगी। वहीं, दूसरी कक्षा और उससे आगे की कक्षाओं में छात्रों की सुविधा के लिए दो सेक्शन बनाए जाएंगे। इसमें एक सेक्शन हिंदी माध्यम और दूसरा सेक्शन अंग्रेजी माध्यम का होगा। अधिसूचना जारी होने की तिथि से ही ये सभी स्कूल अब अनिवार्य रूप से सह-शिक्षा संस्थानों के रूप में काम करेंगे। सरकार ने साफ किया है कि इन स्कूलों में बच्चों से तयशुदा रेगुलर फंड के अलावा कोई अतिरिक्त वित्तीय अंशदान या फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्क्रीनिंग से होगा शिक्षकों का चयन
इन स्कूलों में बेस्ट फैकल्टी तैनात करने के लिए मॉडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर एक विशेष स्क्रीनिंग प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, ये स्कूल अपने-अपने क्षेत्र में हब स्कूल के रूप में काम करेंगे। इसका मतलब है कि ये स्कूल आसपास के अन्य सरकारी स्कूलों को भी शैक्षणिक सहयोग, संसाधन और अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे ताकि पूरे इलाके का शिक्षा स्तर सुधरेगा। हालांकि, इन स्कूलों की संबद्धता पहले की तरह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से ही रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

---
जिले के 12 स्कूल सूची में शामिल
विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिले के विभिन्न ब्लॉकों से निम्नलिखित स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें अंबाला सिटी ब्लॉक से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाना एवं जीएसएसएस बकनौर। अंबाला कैंट ब्लॉक से जीएसएसएस कांवला एवं जीएसएसएस पंजोखरा। बराड़ा ब्लॉक से जीएसएसएस धनौरा एवं जीएसएसएस तंदवाल। नारायणगढ़ ब्लॉक से जीएसएसएस नगला राजपूताना एवं जीएसएसएस डेरा। साहा ब्लॉक से जीएसएसएस बिहटा एवं जीएसएसएस नहौनी और शहजादपुर ब्लॉक से जीएसएसएस कक्कड़ माजरा एवं जीएसएसएस धनाना शामिल है।
---
विभाग के आदेशों की प्रति मिल गई है। विभागीय निर्देशानुसार तुरंत प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि स्कूलों से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जा सके।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed