{"_id":"6a1df61b21a82fff4206546c","slug":"40-tola-gold-5-kg-silver-and-cash-worth-rs-11-lakh-stolen-from-house-ambala-news-c-36-1-amb1002-164117-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर से 40 तोला सोना, पांच किलो चांदी और 11 लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर से 40 तोला सोना, पांच किलो चांदी और 11 लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
अलमारी में संदूक खुली हुई। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मकान पर ताला लगाकर व्यास गया था डॉक्टर का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। शहजादपुर माजरा गांव में चोरों ने एक बंद मकान से करीब 40 तोले सोने के गहने, पांच किलो चांदी के जेवरात और 11 लाख रुपये की नकदी चोरी चोरी कर ली। चोरों ने मकान का ताला और सुरक्षा जाल उखाड़कर वारदात की। शहजादपुर माजरा निवासी डॉ. विवेक बराड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 30 मई की रात को घर का ताला बंद कर ब्यास गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर और लोहे का जाल उखाड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी व लॉकर खंगाल लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने किया घर का मुआयना
घटना का पता तब चला जब डॉ. विवेक बराड़ अगले दिन यानी 31 मई की रात लगभग 9:45 बजे घर लौटे। घर का मुख्य दरवाजा खोलने पर अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर का कीमती सामान बिखरा पड़ा था और लोहे का सुरक्षा जाल उखड़ा हुआ था। अलमारी और तिजोरी के ताले टूटे थे, जिसमें से सोना, चांदी और नकदी गायब थी। पीड़ित ने मामले की सूचना आसपास के लोगों और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहजादपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ओमचंद, थाना प्रभारी शहजादपुर
Trending Videos