{"_id":"6a1decf0e1ef62879b03ea48","slug":"bomb-threats-to-the-railway-station-district-court-and-mayors-office-ambala-news-c-36-1-amb1001-164126-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे स्टेशन, जिला अदालत और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे स्टेशन, जिला अदालत और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेफार्म 1 पर चेकिंग करते सुरक्षा कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
- डॉग स्क्वाड के साथ स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सोमवार सुबह जिला न्यायालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। इस ई-मेल में 6 जून को अंबाला के जिला न्यायालय, म्युनिसिपल कार्यालय, मेयर कार्यालय, रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई है।
धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए सुबह से छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ अंबाला के प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी, सीआईडी अंबाला की टीम और डॉग स्क्वाड ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया की जांच की गई। वहीं, पार्सल घर, पार्किंग एरिया और वेटिंग हॉल में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा आरएमएस कार्यालय और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान की मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड की मदद से तलाशी ली गई। आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि ई-मेल मिलने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
139 हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की अपील
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को जागरूक भी किया। आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यदि स्टेशन परिसर, ट्रेन या रेलवे ट्रैक के आसपास कोई भी लावारिस सामान, लावारिस बैग या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139, आरपीएफ या जीआरपी कर्मियों को दें।
विज्ञापन
6 जून तक छावनी में तब्दील रहेगा जिला
ई-मेल में धमाके के लिए 6 जून की तारीख जारी की गई है। इसके चलते सुरक्षा एजेंसियां अब अगले एक हफ्ते तक हाई अलर्ट पर रहेंगी। रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, पुलिस साइबर सेल की मदद से इस धमकी भरे ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुट गई है ताकि इस शरारत या साजिश के पीछे छिपे चेहरे को बेनकाब किया जा सके।
जिला अदालत को भेजा गया ई-मेल
कोर्ट को g.maricela2020@ gmail.com आईडी से भेजे गए इस ई-मेल की शुरुआत में ही B 0MB Blast @ Ambala Dist Court!! लिखा है। इसके साथ ही इसमें दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को लेकर खालिस्तान बनाने का जिक्र किया गया है। ई-मेल में लिखा गया है कि 3 से 5 जून के बीच म्युनिसिपल, मेयर ऑफिस और जिला कोर्ट को निशाना बनाया जाएगा। 6 जून को रेलवे स्टेशन और ट्रैक्स पर आईईडी और ग्रेनेड हमलों की धमकी दी गई है। पत्र में लोगों को 6 जून को ट्रेन से सफर न करने की चेतावनी भी दी गई है। अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है और इसमें बदला, बदला, बदला के साथ 6 जून 1984 (ऑपरेशन ब्लू स्टार) का भी जिक्र है। कुछ नाम भी लिखे गए हैं, इनमें इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवैर सिंह और खान राजादा शामिल हैं।
- डॉग स्क्वाड के साथ स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सोमवार सुबह जिला न्यायालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। इस ई-मेल में 6 जून को अंबाला के जिला न्यायालय, म्युनिसिपल कार्यालय, मेयर कार्यालय, रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई है।
धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए सुबह से छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ अंबाला के प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी, सीआईडी अंबाला की टीम और डॉग स्क्वाड ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया की जांच की गई। वहीं, पार्सल घर, पार्किंग एरिया और वेटिंग हॉल में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा आरएमएस कार्यालय और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान की मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड की मदद से तलाशी ली गई। आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि ई-मेल मिलने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
139 हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की अपील
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को जागरूक भी किया। आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यदि स्टेशन परिसर, ट्रेन या रेलवे ट्रैक के आसपास कोई भी लावारिस सामान, लावारिस बैग या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139, आरपीएफ या जीआरपी कर्मियों को दें।
Trending Videos
6 जून तक छावनी में तब्दील रहेगा जिला
ई-मेल में धमाके के लिए 6 जून की तारीख जारी की गई है। इसके चलते सुरक्षा एजेंसियां अब अगले एक हफ्ते तक हाई अलर्ट पर रहेंगी। रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, पुलिस साइबर सेल की मदद से इस धमकी भरे ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुट गई है ताकि इस शरारत या साजिश के पीछे छिपे चेहरे को बेनकाब किया जा सके।
जिला अदालत को भेजा गया ई-मेल
कोर्ट को g.maricela2020