{"_id":"69efd937bcb73a35330b6b24","slug":"136-lakh-fine-collected-in-one-day136-lakh-fine-collected-in-one-day-ambala-news-c-36-1-amb1001-162309-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक दिन में वसूला 1.36 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक दिन में वसूला 1.36 लाख जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से 25 अप्रैल को एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर 1.36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। स्टेशनों और ट्रेनों में चली चेकिंग में 267 पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अभियान के तहत अंबाला छावनी, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी और लालड़ू रेलवे स्टेशनों पर टिकट जांच स्टाफ की टीमें तैनात रहीं।
इसके अलावा विभिन्न रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के भीतर भी सघन चेकिंग की गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन यात्रियों को असुविधा से बचाना है जो नियमित रूप से टिकट लेकर यात्रा करते हैं। दिनभर चले इस अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ ने 267 मामले दर्ज किए। पकड़े गए यात्रियों से जुर्माने के रूप में 1,36,105 रुपये का राजस्व वसूला। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि मंडल भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रखेगा।
रेल वन एप से टिकट पर मिलेगी छूट : रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ ही प्लेटफॉर्म और ट्रेन में प्रवेश करें। यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल माध्यम को बढ़ावा देना शुरू किया है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X