सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   41,000 Happy Cards arrived, distribution stalled for seven days

Ambala News: 41 हजार हैप्पी कार्ड आए, सात दिन से वितरण अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
41,000 Happy Cards arrived, distribution stalled for seven days
विज्ञापन
- एक सप्ताह से कार्यालय के चक्कर काट रहे जरूरतमंद लाभार्थी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा के लिए शुरू हैप्पी कार्ड लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रहे हैं। अंबाला डिपो के पास हाल ही में 41,853 नए कार्ड पहुंचे हैं। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने पर भी कार्ड का वितरण नहीं हुआ है। इसके चलते लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाभार्थी कार्ड लेने के लिए अपना काम छोड़कर बस अड्डे के पास कार्यालय पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें निराशा हाथ लग रही है।
दो साल बाद आए थे हैप्पी कार्ड
योजना के तहत जिन लोगों ने दिसंबर 2025 तक आवेदन किया था, उन्हें यह कार्ड वितरित किए जाने हैं। इस कार्ड के लिए लोग पौने दो साल से इंतजार कर रहे थे। 10 दिन पहले यह कार्ड आए तो अब इनके वितरण की व्यवस्था ही नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि कार्ड को लेकर स्कैनिंग और नंबरिंग का कार्य चल रहा है। इस काम के पूरा होते ही कार्ड लाभार्थियों को दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से मिलेंगे कार्ड
दुखेड़ी निवासी बलजिंद्र ने बताया कि मुफ्त सफर का कार्ड पाने के लिए भी उन्हें बार-बार पैसे खर्च कर शहर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अब बोल रहे हैं कि सोमवार से कार्ड दिए जाएंगे ।


डेढ़ साल पहले किए थे अप्लाई

छावनी के बीडी फ्लोर मिल निवासी हिमांशु ने बताया कि उनके पिता ने डेढ़ साल पहले हैप्पी कार्ड अप्लाई किया था। कई बार बस अड्डे पर चक्कर भी लगाए लेकिन हर बार आश्वासन मिलता रहा। अब हैप्पी कार्ड आ गए हैं, लेकिन अभी भी कर्मचारी कार्ड दे नहीं रहे हैं।



कार्ड आने के बद भी वापस भेज रहे

अंबाला सिटी निवासी रेशम ने बताया कि उन्हें पता चला है कि हैप्पी कार्ड आ गए हैं। जब वह कार्ड लेने छावनी बस अड्डे पहुंचीं तो कर्मचारियों ने यह कहकर वापस भेज दिया कि कुछ दिन बाद कार्ड दिए जाएंगे।

अंबाला में लगभग 41 हजार हैप्पी कार्ड आ चुके हैं इन कार्ड की स्कैनिंग लगभग पूरी हो चुकी है अगल सप्ताह से लाभार्थियों को कार्ड वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed