{"_id":"69d2d3a5151e95420006b2a5","slug":"the-foundation-level-3-exam-will-now-be-held-on-22nd-ambala-news-c-36-1-amb1001-160994-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा अब 22 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा अब 22 को होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मिशन बुनियाद के तहत आयोजित होने वाली लेवल-3 की प्रवेश परीक्षा और कार्यशाला को स्थगित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब यह परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित समय के बजाय 22 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
सत्र 2026-28 के लिए मिशन बुनियाद की कार्यशाला और लेवल-3 की परीक्षा पहले 6 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी। इसे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में आयोजित किया जाना था। कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते विभाग ने इस तिथि में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
विकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सूचित किया है कि परीक्षा की नई तिथि के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित प्रधानाचार्यों को सूचित कर दिया है। किसी को सत्यापन की आवश्यकता है तो वे आधिकारिक संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
Trending Videos