{"_id":"69d36deac5f29ac7c701a7fa","slug":"video-attempt-to-break-sbi-bank-atm-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: एसबीआई बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास, सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे कर छिपाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: एसबीआई बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास, सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे कर छिपाई पहचान
दो खंभा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम मशीन को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। रविवार देर रात को शातिर बदमाशों ने आते ही सबसे पहले पहचान छिपाने के लिए एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे किया। मशीन से छेड़छाड़ करने से पहले एलईडी स्क्रीन पर भी स्प्रे किया। मशीन तोड़ पाने पर बदमाश भाग निकले। सोमवार सुबह एटीएम मशीन के बिल्डिंग मालिक के आने पर मुख्य दरवाजे का हैंड टूटा मिलने पर लूट के प्रयास का पता चला। इलाका पुलिस व फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।
इलाके के खंगाले जा रहे सीसीटीवी
दुकान मालिक अनिल व रोहित गोयल ने बताया कि उनकी सेनेटरी की दुकान है। उसमें ही एक दुकान एसबीआई बैंक के एटीएम के लिए दी हुई है। सोमवार सुबह वह कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर निकले तो देखा कि एटीएम के गेट का हैंड टूटा पड़ा है। भीतर जाकर देखा तो एटीएम मशीन से छेड़छाड़ यानी तोड़ने का प्रयास किया गया था। सीसीटीवी पर भी स्प्रे कर रखा था। डायल-112 की गाड़ी को मौके पर बुलाया। सिटी थाने की चौकी नंबर एक प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि एटीएम से कुछ ही दूरी पर भारतीय स्टेट बैंक व महाराष्ट्र बैंक है। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।