{"_id":"69d2d3d99ddc52c22f0df648","slug":"financial-security-information-provided-to-retired-railway-employees-ambala-news-c-36-1-sknl1003-161022-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को दी वित्तीय सुरक्षा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को दी वित्तीय सुरक्षा की जानकारी
विज्ञापन
अंबाला में आयोजित बैठक के दौरान गठित नई कार्यकारिणी। प्रवक्ता
- फोटो : samvad
विज्ञापन
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एनआरएमयू कार्यालय में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक एनआरएमयू कार्यालय में आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाशी गुप्ता के नेतृत्व में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त जज सुरेंद्र जाटव ने इस माह जन्मदिन वाले सदस्यों को हार पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन को तनावमुक्त रखने के लिए कम से कम पांच सच्चे मित्र अवश्य बनाने चाहिए। एसोसिएशन के संस्थापक प्रेमचंद कश्यप ने पेंशन नियमों के नवीनतम अपडेट साझा किए। वहीं, महासचिव प्रकाश चंद्र ने पेंशनर्स के साथ होने वाले डिजिटल फ्रॉड के प्रति आगाह किया और उनसे बचने के तरीके बताए। बैठक में निजी कंपनी के मैनेजर अमन कालरा, विकास चौहान और सुखविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए फॉर्च्यून गारंटी पेंशन योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आजीवन निश्चित आय, पति-पत्नी दोनों को कवर, प्रीमियम वापसी और आपात स्थिति में लोन की सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर हंसराज माही, वीडी मिश्रा, कुलदीप सिंह, सतीश कालड़ा, बीडी डोंगरियाल, एएस डारिया, बिमल कुमार और एसके शर्मा मौजूद रहे।
Trending Videos