{"_id":"69d2d367a23f15085507ed57","slug":"pecial-trains-will-run-for-chandigarh-patna-bathinda-ambala-news-c-36-1-amb1001-160996-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चंडीगढ़-पटना, बठिंडा के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चंडीगढ़-पटना, बठिंडा के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गर्मियों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। यह ट्रेनें अप्रैल से जुलाई तक संचालित की जाएंगी। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इन सभी ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीईएस वेबसाइट देख सकते हैं।
चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ : यह ट्रेन चंडीगढ़ और पटना के बीच हर वीरवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 04512 : चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार को 16 अप्रैल से 09 जुलाई तक रात 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 04511 पटना से प्रत्येक शुक्रवार 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक रात को 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर दिया जाएगा।
बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा : वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए बठिंडा से सप्ताह में दो दिन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04520 बठिंडा से हर बुधवार और शनिवार को 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक रात 8:50 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 04519 वाराणसी से हर वीरवार और रविवार को 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक रात 8:40 बजे रवाना होगी।
Trending Videos