फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   7.63 lakh duped in the name of investment and loan in the share market

Ambala News: शेयर मार्केट में निवेश व लोन के नाम पर 7.63 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
7.63 lakh duped in the name of investment and loan in the share market
अंबाला सिटी। शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर व बैंक से लोन करवा गणेश विहार निवासी ललित गुलाटी से 7 लाख 63 हजार 400 रुपये ठग लिए। फर्जी निवेश एप, जूम व टेलीग्राम आईडी के जरिए जाल में फंसाया। साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में ललित गुलाटी ने बताया कि जून 2026 में उन्होंने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश और भारी मुनाफे से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी दर्ज की। इसके बाद 11 जून को उनके पास आशीष नामक व्यक्ति का फोन आया। फर्जी एप डाउनलोड की और शुरुआत में 15 हजारा रुपये व फिर 20 हजार रुपये का निवेश किया। जब पैसे खत्म हो गए तो ठगों ने उन्हें लोन लेने की सलाह दी। नवी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर उनके नाम पर 6 लाख 1 हजार 100 रुपये का बैंक लोन स्वीकृत करवा दिया। यह रकम बैंक खाते में आते ही ठगों ने टेलीग्राम आईडी के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ऐंठ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed