फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Entered the house and molested a deaf and mute minor

Ambala News: घर में घुसकर मूक-बधिर नाबालिग से की छेड़खानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and molested a deaf and mute minor
- पिता का सहकर्मी बताकर घर में दाखिल हुआ आरोपी युवक, छोटी बहन को पैसे देकर सामान लेने दुकान पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाना क्षेत्र के तहत एक इलाके में मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर छेड़खानी की गई। आरोपी ने 8 अगस्त की दोपहर को वारदात की। उस समय नाबालिग के साथ उसकी छोटी बहन ही घर पर थी। आरोपी ने उसे पैसे देकर सामान लाने के लिए दुकान पर भेज दिया। जैसे ही वह लौटी आरोपी बड़ी बहन (13 वर्ष) से छेड़खानी कर रहा था।
इसके बाद वह साइकिल लेकर भाग गया। बलदेव नगर थाना प्रभारी कुलदीप का कहना था कि आरोपी सुधीर पर पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घरों मेंं काम करती है और पति राजमिस्त्री का काम करते हैं। रोजाना की तरह 8 अगस्त को वह काम पर गई थी। घर पर दोनों बच्ची थीं। तभी पड़ोसी से फोन पर सूचना मिली कि बच्ची के साथ छेड़खानी हुई है। मौके पर आकर पूछा तो पता चला कि एक जान पहचान का युवक घर में आया था। छोटी बेटी को बोला कि वह उसके पिता का सहकर्मी है। पैसे देने के बाद बेटी को दुकान पर सामान लेने के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका पाकर वह दूसरी मूक-बधिर बेटी को रसोई में ले जाकर छेड़छखानी कर रहा था। दुकान से लौटते ही जैसे ही दूसरी बेटी ने छेड़खानी करते देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी साइकिल पर भाग गया था। पीड़ित परिवार व आरोपी दोनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed