फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple named for snatching Rs 4.50 crore from elderly person in the name of treatment

Ambala News: उपचार कराने के नाम पर बुजुर्ग से 4.50 करोड़ हड़पे, दंपती नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Couple named for snatching Rs 4.50 crore from elderly person in the name of treatment
- आरोपियों के झांसे में आकर महेश नगर के 80 वर्षीय बुजुर्ग अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करते रहे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बीमारी का इलाज कराने और बैंक खाता सक्रिय कराने के नाम पर महेश नगर निवासी ईशर सिंह (80) से 4.50 करोड़ की धोखाधड़ी की गई। बुजुर्ग का आरोप है कि एक्सरसाइज मशीन खरीदने के दौरान आरोपी दंपती से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे आरोपियों ने झांसे में लेकर रुपये हड़पने शुरू कर दिए। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना महेश नगर पुलिस ने दंपती पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई आरोपी अरुण कुमार सोनी व उसकी पत्नी प्रतिभा मक्कड़ के खिलाफ की गई।
आरोप है कि आरोपियों के झांसे में आकर अपनी पंजाब के मानसा की जमीन बेचकर मिले 49 लाख रुपये, खुद व पत्नी के म्यूचुअल फंड से 73 लाख रुपये, जमीन पर लिया गया 20 लाख का लोन और जीवन भर की बचत व पेंशन की पूरी जमापूंजी ट्रांसफर कर दी। बेटा रूस में रहता है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी उसे लगातार डराते-धमकाते रहे।
विज्ञापन

अशोक विहार निवासी ईशर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने गीता गोपाल चौक स्थित दुकान से एक एक्सरसाइज मशीन खरीदी थी। दुकान चलाने वाले अरुण कुमार सोनी से उनकी पहचान हुई। जब मशीन खराब हुई तो आरोपी ने उसे बदलवाने का भरोसा दिया और धीरे-धीरे पारिवारिक संबंध बना लिए। इसके बाद आरोपी ने महेश नगर स्थित अपना एक रिहायशी प्लाट बेचने का झांसा दिया। इस तरह से उससे बैंक खातों व चेक के माध्यम से पैसे लेने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लाट भी बिकवाया

ईशर सिंह का आरोप है कि प्लाट की रजिस्ट्री या पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे डूबने का डर दिखाकर व अधिक रकम मांगनी शुरू कर दी। वर्ष 2021 में आरोपी की पत्नी प्रतिभा अपनी बेटी को लेकर घर पहुंची थी। पति को कोविड होने की बात कहकर पैसों की मांग की। इसके बाद खुद को वकील बताने वाले दिनेश नामक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अरुण को चाकू लगने, मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने, फिर कैंसर होने और कोमा में जाने जैसी कई मनगढ़ंत कहानियां गढ़कर पैसे ऐंठते रहे। आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार द्वारा की गई प्राथमिक जांच में बैंक स्टेटमेंट और बयानों के आधार पर प्लाट बेचने के नाम पर करीब 4.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed