{"_id":"69c43906e8c07326730db2dd","slug":"a-man-in-a-taxi-from-kalka-was-robbed-of-rs-20000-in-cash-and-a-debit-card-ambala-news-c-36-1-amb1001-160375-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कालका से टैक्सी में बैठा 20 हजार रुपये की नकदी और डेबिट कार्ड लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कालका से टैक्सी में बैठा 20 हजार रुपये की नकदी और डेबिट कार्ड लूटा
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के परिवार के साथ चाकू दिखाकर की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सस्ता किराया और जल्दी पहुंचाने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा बदमाशों ने चाकू दिखाकर 20 हजार रुपये नकद और डेबिट कार्ड लूट लिया। यह वारदात कालका बस स्टैंड से अंबाला के लिए टैक्सी में सवार हुए एक प्रवासी परिवार के साथ हुई है। बदमाशों ने डरा-धमकाकर डेबिट कार्ड का पिन भी हासिल कर लिया और खाते से 9500 रुपये निकाल लिए।
मूल रूप से झारखंड के सिमडेगा जिला निवासी सुरेश तुरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में पिंजौर के जोलूवाल जंटा गांव में रहते हैं। 5 नवंबर की दोपहर 3:30 बजे वह अपने साले, पत्नी और दो बेटियों के साथ गांव जाने के लिए कालका बस स्टैंड पर खड़े थे। वे अंबाला जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे तभी तीन युवक उनके पास आए। युवकों ने कहा कि सरकारी बस देरी से आएगी और वे बस के किराये में ही उन्हें अंबाला छोड़ देंगे।
शिव ट्रांसपोर्ट नगर के पास निकाला चाकू
सुरेश उनकी बातों में आकर परिवार सहित गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी जैसे ही अंबाला सिटी के बलदेव नगर स्थित शिव ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंची तो गाड़ी में सवार एक युवक ने अचानक चाकू निकाल लिया। बदमाशों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और सुरेश के पास रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने उनका डेबिट कार्ड छीन लिया और पिन कोड पूछ लिया।
लूट के बाद रास्ते में उतारा
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने परिवार को सुनसान जगह पर उतार दिया और भाग गए। पीड़ित सुरेश ने बताया कि कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर 9500 रुपये कटने का मैसेज आया। डरा हुआ परिवार वापस कालका पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी बलदेव नगर थाना संदीप कुमार ने बताया कि कालका पुलिस से मिली शिकायत के आधार पर थाना बलदेव नगर में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Trending Videos