{"_id":"69d4283b24a1e299a4034454","slug":"video-of-students-lifting-cylinders-in-school-surfaces-ambala-news-c-36-1-amb1002-161082-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूल में सिलिंडर उठाते छात्रों का वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूल में सिलिंडर उठाते छात्रों का वीडियो आया सामने
विज्ञापन
स्कूल में सिलिंडर उठाते छात्रों का वीडियो आया सामने
- फोटो : स्कूल में सिलिंडर उठाते छात्रों का वीडियो आया सामने
विज्ञापन
- स्टाफ की मौजूदगी में बच्चों से कराया काम, अभिभावकों ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुलाना के बच्चों का सोमवार को एक वीडियो सामने आया है। इसमें स्कूल के मुख्य द्वार पर गैस एजेंसी की गाड़ी से कर्मचारी सिलिंडर उतार रहा है। इसके बाद स्कूली वर्दी में छात्र उस भारी भरकम सिलिंडर को खुद पांव से धक्का देते हुए स्कूल परिसर के अंदर ले जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्टाफ भी मौके पर था।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कर्मचारी बच्चों के साथ चल रहा है लेकिन वह सिलिंडर उठाने के बजाय केवल साथ-साथ चल रहा है। एक अन्य स्टाफ भी वहां मौजूद है। यह वीडियो गांव के एक ग्रामीण द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस पर अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है और विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
मामला संज्ञान में है
खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश मेहरा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और प्रिंसिपल से बात हुई है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चों से सिलिंडर उठवाया गया है तो यह गलत है। विभाग की तरफ से जांच के लिए कहा गया तो उस पर अमल किया जाएगा।
Trending Videos