सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ID was not created on the agency portal, no pickup was made till evening

Ambala News: एजेंसी के पोर्टल पर नहीं बनी आईडी, शाम तक नहीं हुआ उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
ID was not created on the agency portal, no pickup was made till evening
फिंगरप्रिंट लगाता किसान। संवाद - फोटो : स्कूल में सिलिंडर उठाते छात्रों का वीडियो आया सामने
विज्ञापन
- अनाज मंडियों में लगातार बढ़ रही गेहूं की आवक
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की 2 अप्रैल से ही आवक शुरू हो गई थी। इसके बाद से गेहूं लगातार मंडियों में आ रहा है लेकिन उठान नहीं हो पा रहा है। सोमवार को भी मंडियों में खरीद एजेंसियों को दोपहर तक ऐसी ही दिक्कत उठानी पड़ा। फूड सप्लाई और हैफेड के पोर्टल पर उठान के लिए आईडी न बनने के कारण इस काम में देरी हो रही है। शाम तक भी दोनों खरीद एजेंसियां गेहूं का उठान नहीं कर सकीं। वहीं हरियाणा वेयर हाउस ने 86 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कर भी लिया। अभी तक 14814 मीट्रिक टन गेहूं को खरीद एजेंसियां खरीद चुकी है। इसमें फूड सप्लाई 2464 मीट्रिक टन, हैफेड 10626 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन 1723 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है।

सरकारी खरीद में नए नियमों के चलते अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई है। रविवार को बारिश के बाद सोमवार को भीगे हुए गेहूं को सुखाया गया। वहीं किसानों ने भी बादलवाई को देखते हुए अपनी फसल ढ़कने के इंतजाम किए हैं। मौसम विभाग ने अभी भी बारिश की चेतावनी दे रखी है।। वहीं दूसरी तरफ गेहूं भी पक कर तैयार है। ऐसे में किसान दुविधा में फंसे हुए हैं कि वह अपनी गेहूं को खेत में छोड़ें या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेल्प डेस्क कर रहा मदद

मार्केट कमेटी की ओर से गेट पास काउंटर के नजदीकी एक हेल्प डेस्क भी लगाया हुआ है। यहां किसान किसी दुविधा में होने पर सलाह भी ले रहे हैं।





पोर्टल में दिक्कत के कारण गेहूं का खरीद एजेंसियां उठान नहीं कर सकी थी। मंगलवार से यह सुचारू रूप से होगा।

दलेल सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी अनाज मंडी अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed