{"_id":"69f7a62bd56b0e163009d20a","slug":"a-residential-academy-is-awaited-for-budding-players-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162636-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उभरते खिलाड़ियों के लिए आवासी अकादमी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उभरते खिलाड़ियों के लिए आवासी अकादमी का इंतजार
विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम स्थित फुटबाल मैदान। संवाद
विज्ञापन
- मई माह शुरू होेने पर भी खेल विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन नहीं हुआ जारी
- खेल विभाग के हाॅस्टल फांक रहे धूल, नहीं मिल रहा खिलाड़ियों को लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए नया खेल सत्र अनिश्चितताओं के साये में घिरता नजर आ रहा है। मई का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन खेल विभाग की ओर से आवासीय खेल अकादमियों के अलॉटमेंट के लिए अब तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
इस देरी के कारण प्रदेश के सैंकड़ों खिलाड़ियों का भविष्य अधर में है। वर्ष 2025 में भी इन अकादमियों की अलॉटमेंट नहीं हुई थी। इस वर्ष सभी खिलाड़ियों की इस पर निगाहें बनी हुई है। प्रदेशभर में जगह-जगह वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाले सेंटर हैं। अंबाला में भी हॉकी का मैदान, तैराकी का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल व जिम्नास्टिक हॉल वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस है। बावजूद आवासीय खेल अकादमी के तहत इन सेंटरों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस अकादमी में चयनित होकर उभरने वाले खिलाड़ियों को हाथ केवल निराशा लग रही है।
अंबाला ने की है तीन अकादमी की दावेदारी
अंबाला में जिम्नास्टिक, फुटबॉल और ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के लिए दावेदारी की गई है। पहले भी अंबाला में इन तीनों के अलावा वेटलिफ्टिंग की भी अकादमी चल रही थी। उस समय भी सैंकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों को विभाग द्वारा तैयार किए गए होस्टल का भी लाभ मिल रहा था। 2024 में महज फुटबॉल की ही अकादमी अलॉट हुई थी। इस आवासीय अकादमी में खिलाड़ियों को रहने, खाने-पीने व प्रशिक्षण की सुविधा मिलती है। प्रदेशभर में आवासीय खेल अकादमी अलॉट न होने के कारण मजबूर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है ताकि वह अपनी गेम को ओर बेहतर बना सके। अगर जल्द ही अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो प्रदेश की खेल साख को बड़ा नुकसान पहुंचेगा।
अंबाला की तरफ से जिम्नास्टिक, फुटबॉल व तैराकी की आवासीय खेल अकादमियों के लिए दावेदारी की गई है। यह निर्णय मुख्यालय स्तर पर लिया जाना है। जिले में 49 निजी व सरकारी खेल नर्सरियां चल रही है।
राम स्वरूप, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी, अंबाला
Trending Videos