{"_id":"6a74f9431951f0f52e0ab234","slug":"accused-of-attempted-rape-of-a-class-7-student-apprehended-ambala-news-c-18-1-knl1014-964421-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी काबू
Fri, 07 Aug 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। सीआईए-1 की टीम ने सातवीं कक्षा की मासूम छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासी के रूप में बताई जा रही है।
शातिर आरोपी वारदात की एक रात पहले ही ट्रेन के जरिये अंबाला पहुंच गया था। रेलवे स्टेशन के बाहर टहलने के बाद अलसुबह बाइक चुराई थी। उस बाइक पर जाकर बलदेव नगर थाना क्षेत्र में छात्रा को जबरन झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। वापस स्टेशन आकर ट्रेन में ही वापस भाग गया था। यह भी सामने आया है की वो किसी ओर लड़की को भी निशाना बनाना चाह रहा था। आधिकारिक रूप से पुलिस ने देररात तक पुष्टि नहीं की। संवाद
-- -- -
इस मामले का घटनाक्रम
- 28 जुलाई: छात्रा सुबह स्कूल जा रही थी तभी आरोपी ने उसे जबरन झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौक पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सीआईए-1 व पुलिस की टीमें लगाकर आरोपी के सुराग लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
- 29 जुलाई : छात्रा को जिला बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। यहां उसकी काउंसलिंग की गई और उससे पूरी घटना की जानकारी ली गई। छात्रा ने फफकते हुए बताया कि वह किसी भी तरह से आरोपी को नहीं जानती है। आरोपी ने एक से डेढ़ घंटे तक उसे जबरन कैद रखा। इस दौरान वह छात्रा के साथ गलत व्यवहार करता रहा। वह चिल्लाई रोई मगर कोई मदद को नहीं आया। छात्रा ने बताया कि उसने घटना से पहले आरोपी को बाइक पर सुल्तानपुर चौक पर देखा था। इसके बाद छात्रा को शेल्टर होम में भेज दिया गया।
- 30 जुलाई: पुलिस ने घटना के दिन भी घटना स्थल से एक बाइक भी बरामद की थी। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी ने कैंट रेलवे स्टेशन से ही उस बाइक को चुराया था। सीसीटीवी फुटेज देखी तो आरोपी बाइक का ताला तोड़ रहा था।
- 31 जुलाई: सीआईए-1 की टीम ने आरोपी की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की। मगर यह पहचान पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी।
- 1 अगस्त : पुलिस अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन के अलावा दिल्ली रूट पर पड़ने वाले अन्य स्टेशनों पर भी जांच के लिए निकली।
- 5 अगस्त: जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की तरफ से ट्रेन में अंबाला घटना से एक दिन पहले ही पहुंच गया था। इसके बाद उसने स्टेशन से बाइक चोरी की और फिर दुष्कर्म के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया।