सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of raping woman arrested

Ambala News: महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping woman arrested
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र की एक महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि 25 मई को उसका पति काम के सिलसिले में ईंट-भट्ठे पर गया हुआ था। इसी दौरान जगाधरी निवासी महताब कथित रूप से उसके कमरे में घुस आया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके नहाते समय बनाई गई वीडियो दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। वीडियो की धमकी देकर उसने दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को घटना के बारे में बताने पर बदनाम करने भी धमकी दी। शिकायत के आधार पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed