सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police and criminals encounter in Barad; two accused of robbing an elderly woman arrested, both shot in the leg

Ambala News: बराड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police and criminals encounter in Barad; two accused of robbing an elderly woman arrested, both shot in the leg
बराड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के - फोटो : बराड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
सहारनपुर जेल में रची गई थी साजिश, मास्टरमाइंड दिलीप अब भी फरार


28 मई को करनाल कॉलोनी में 70 वर्षीय वृद्धा को बनाया था निशाना, सिखों के भेष में आए थे बदमाश

आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी,
बराड़ा। करनाल कॉलोनी में 28 मई को बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूटपाट करने के आरोपी बदमाशों के साथ बुधवार शाम पुलिस व सीआईए नारायणगढ़ की मुठभेड़ हो गई। बराड़ा फ्लाईओवर (रेलवे पुल) के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया और उनके कब्जे से दो देसी तमंचे भी बरामद किए हैं। वहीं, इस वारदात का मास्टरमाइंड और इनका तीसरा साथी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक की पहचान उधम सिंह (28) और दूसरे की पहचान ऋतिक (19) के रूप में हुई है।

सीआईए नारायणगढ़ को सूचना मिली थी कि 28 मई को 70 वर्षीय विद्या देवी के घर में घुसकर सोने की बालियां और अंगूठी लूटने के आरोपी इलाके में ही घूम रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सीआईए और पुलिस टीम ने बराड़ा रेलवे पुल के पास घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग का प्रयास किया। गनीमत रही कि बदमाशों के तमंचे से गोली नहीं चली। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस तीसरे फरार साथी और मास्टरमाइंड दिलीप सिंह की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर जेल में रची गई थी साजिश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला दिलीप सिंह है। दिलीप करीब डेढ़ साल पहले बराड़ा में किरायेदार के रूप में रह चुका था इसलिए उसे उस घर और इलाके की पूरी जानकारी थी। किसी मामले में सहारनपुर जेल में बंद रहने के दौरान दिलीप की मुलाकात ऋतिक और उधम सिंह से हुई थी। ऋतिक पहले से ही छीनाझपटी के एक मामले में जेल में था। जेल में ही तीनों ने लूट की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए तीनों उधम सिंह की बाइक पर बराड़ा पहुंचे थे और किसी को शक न हो इसलिए उन्होंने पंजाबी भेष धारण कर लिया था।
विज्ञापन
Trending Videos


28 मई को की थी वारदात

28 मई को 70 वर्षीय विद्या देवी अपने घर के पोर्च में बैठी थीं। तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक घर में घुस आए और उनके कानों से सोने की बालियां व अंगूठी छीन ली। जब बदमाश चूड़ियां निकालने में नाकाम रहे, तो उन्होंने पिस्तौल की बट से बुजुर्ग महिला पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।



सीआईए को सूचना मिली थी कि 28 तारीख को लूटपाट करने के आरोपी आज भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सीआईए ने बराड़ा रेलवे पुल के पास नाकाबंदी की थी, जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। दोनों की टांग में गोली लगी है।
- सुरेश कौशिक, डीएसपी, बराड़ा

बराड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के

बराड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के- फोटो : बराड़ा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed