{"_id":"6984fb22aedd9a82d10ffadf","slug":"after-patwaris-tehsildars-also-go-on-strike-revenue-worth-rs-5-crore-stuck-in-a-day-ambala-news-c-18-knl1018-839850-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पटवारियों के बाद तहसीलदार हड़ताल पर, एक दिन में अटका 5 करोड़ का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पटवारियों के बाद तहसीलदार हड़ताल पर, एक दिन में अटका 5 करोड़ का राजस्व
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पटवारी और कानूनगो की तीन दिन की हड़ताल के बाद वीरवार से नायब तहसीलदार, तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारियों ने पेन डाउन हड़ताल रखी। अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण तहसीलों में पूरा दिन कामकाज ठप रहा। पटवारी और कानूनगो की रिपोर्ट कराने के बाद भी तहसील में लोग अपना काम नहीं करा पाए। रजिस्ट्री कराने के लिए लोग पूरे दिन तहसील के चक्कर काटते रहे, उनको दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग तहसील से चौथे दिन बिना काम के लौटे।
राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से एक दिन में जिले की सभी तहसील में 180 से ज्यादा रजिस्ट्री व एक हजार से ज्यादा प्रमाणपत्र अटके, इससे सरकार का करीब पांच करोड़ रुपये का राजस्व भी प्रभावित हुआ है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण आज भी कामकाज प्रभावित रहेगा।
हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले राजस्व अधिकारियों ने वीरवार को पेन डाउन हड़ताल रखी। घरौंडा के नायब तहसीलदार अरविंद यादव और अन्य अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम के वजीराबाद में नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार को बिना जांच के निलंबित कर दिया गया है, इसके अलावा तहसील में स्टांप ड्यूटी से संबंधित मामलों में विभागीय जांच के बजाय पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने लगी है। अधिकारियों की गलती को भ्रष्टाचार से जोड़ा जा रहा है। नारायणगढ़ के नायब तहसीलदार के खिलाफ पीसी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश पुलिस ने की है। यह जान बूझकर नहीं बल्कि गलती से हुआ है। इसे ठीक भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को नहीं माना तो वे हड़ताल बढ़ाने को मजबूर होंगे।
290 रजिस्ट्री पिछले तीन दिनों में नहीं हो पाईं
पिछले तीन दिनों में पटवारियों की हड़ताल के कारण 270 रजिस्ट्री नहीं हो पाईं। इसके अलावा 4100 इंतकाल, 3200 जमाबंदी की नकल और दो हजार से ज्यादा अन्य तरह के प्रमाणपत्र संबंधित काम नहीं हो पाए। अन्य दस्तावेजों पर पटवारियों की तस्दीक तो शुरू हो चुकी है लेकिन आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। पटवारी व कानूनगो वीरवार को काम पर लौटे। लोग सुबह काम कराने के लिए पहुंच गए थे। वे यहां से रिपोर्ट कराने के बाद तहसील में पहुंचे तो तहसीलदार व नायब तहसीलदार की हड़ताल मिली।
लोगों की बढ़ी परेशानी
- सेक्टर-4 के नरेश ने बताया कि उनको अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी। पटवारी और कानूनगो की हड़ताल के बाद वीरवार को जमाबंदी की रिपोर्ट तैयार हो पाई थी पर तहसीलदार के हड़ताल पर होने के कारण उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
- सीएचडी सिटी निवासी अर्जुन ने बताया कि उन्होंने दस्तावेज पर तहसीलदार के साइन करवाने थे। वह ढाई घंटे से अधिकारी का इंतजार कर रहे थे, बाद में पता चला कि वह हड़ताल पर हैं।
- सेक्टर-16 निवासी अगम ने बताया कि उनकी रजिस्ट्री वीरवार के लिए शेड्यूल थी पूरी प्रक्रिया हो चुकी है पर रजिस्ट्री नहीं हो पाई। दूसरी पार्टी से उनके बयाने का समय खत्म हो चुका है।
Trending Videos